Electric GLC की असेंबलिंग Mercedes Benz की महाराष्ट्र में चाकन की फैक्टरी में की जाएगी। यह कंपनी के नेक्सेट-जेनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने वाली देश में इसकी पहली SUV है
इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है
लग्जरी कार मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली मर्सिडीज बेंज की Electric GLC को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए कंपनी को बुकिंग खुलने के 36 घंटों के अंदर 650 से ज्यादा एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मिले हैं। Electric GLC को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV की असेंबलिंग Mercedes Benz की महाराष्ट्र में चाकन की फैक्टरी में की जाएगी। यह कंपनी के नेक्सेट-जेनरेशन इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करने वाली देश में इसकी पहली SUV है। देश में कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), Brendon Sissing ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक SUV के लॉन्च से पहले कंपनी को 650 से ज्यादा EOI मिले हैं। कंपनी ने Electric GLC के प्राइस की जानकारी नहीं दी है।
इस इलेक्ट्रिक SUV के साथ मर्सिडीज बेंज की नई EV टेक्नोलॉजी को देश में लाया जा सकता है। इसमें हाई कैपेसिटी वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग की कैपेबिलिटी और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल होंगे। Electric GLC के इंटरनेशनल वर्जन में 94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV की WLTP रेंज 700 किलोमीटर से अधिक की है। देश में कुछ महीने पहले Mercedes ने CLA EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक सेडान के CLA 200 वेरिएंट का प्राइस लगभग 55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम), CLA 250+ वेरिएंट का 59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) और लॉन्च एडिशन का 64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। CLA EV सिर्फ 6.7 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड को पकड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को Polar White, Clear Blue, Cosmic Black, Patagonia Red और Alpine Grey कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। CLA 200 का डिजाइन कूपे जैसा है और इसमें एयरोडायनैमिक एफिशिएंसी पर जोर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।