Maruti Suzuki की EV के लिए बैटरी के लिए लोकल मैन्युफैक्चरिंग की योजना

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने e VITARA को पेश किया था। इसे नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2025 18:18 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने e VITARA को पेश किया था
  • कंपनी ने e Vitara की ARAI रेंज लगभग 543 किलोमीटर तक होने का दावा किया है

देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल e VITARA जल्द लॉन्च किया जाएगा। अगले कुछ वर्षों में कंपनी की योजना EV के लिए बैटरी और अन्य महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग की है। देश में पिछले कुछ वर्षों में EVs की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स), Partho Banerjee ने बताया, "हम बैट्रीज का इम्पोर्ट कर रहे हैं लेकिन कंपनी की योजना इसके लोकलाइजेशन की है। अगले कुछ वर्षों में इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।" उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या तभी बढ़ेगी जब कस्टमर्स के पास इसे प्राइमरी कार के तौर पर खरीदने का विश्वास होगा। उनका कहना था, "हमारा मानना है कि EVs को लेकर कस्टमर्स आश्वस्त नहीं हैं। इस मार्केट में शुरुआत में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स और उनके एक्सपीरिएंस से ड्राइविंग रेंज को लेकर बहुत नकारात्मकता बनी है।" इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने वालों में बड़ी संख्या ऐसे कस्टमर्स की है जो इसे सेकेंडरी व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। 

इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने e VITARA को पेश किया था। इसे नए HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी ने e Vitara की ARAI रेंज लगभग 543 किलोमीटर तक होने का दावा किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने इसे Bharat Mobility Show में प्रदर्शित किया गया था। मारूति सुजुकी ने बताया है कि e Vitara को अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए जल्द बुकिंग्स शुरू हो सकती हैं। e Vitara को चार डुअल-टोन विकल्पों सहित 10 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में सिंगल-स्पीड ड्राइव ट्रांसमिशन मिलेगा। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके प्राइसेज की जानकारी नहीं दी है। 

मारूति सुजुकी की योजना अगले कुछ वर्षों में पांच EV मॉडल लॉन्च करने की है। कंपनी का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में EV का मार्केट बढ़कर लगभग 60 लाख यूनिट्स का हो जाएगा। बनर्जी ने कहा कि EVs की संख्या बढ़ाने में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी और सर्विस को लेकर चुनौतियां बड़ी रुकावट हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.