Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज

e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है जो 31 मार्च तक वैध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 17:08 IST
ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं
  • इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है
  • e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है

भारत में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर मारूति सुजुकी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में एंट्री की है। कंपनी ने e Vitara को लॉन्च किया है। पिछले वर्ष दिसंबर में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। e Vitara का बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ प्राइस 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हालांकि, इसके साथ 3.99 प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल चुकाना होगा। हालांकि, यह शुरुआती प्राइस है जो 31 मार्च तक वैध होगा। e Vitara के सभी प्राइसेज की घोषणा बाद में की जाएगी। इसके लिए 21,000 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। 

e Vitara की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर की गई है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 49 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 144 bhp की अधिकतम पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है, जबकि 61 kWh की बैटरी वाला वेरिएंट 174 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क दे सकता है। इसके 49 kWh के बैटरी पैक वाले वर्जन की रेंज लगभग 440 किलोमीटर और 61 kWh की लगभग 543 किलोमीटर की है। इसका मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इसमें डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड है। 

Advertisement

इस इलेक्ट्रिक SUV में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसमें Apple CarPlay और Android Auto के लिए सपोर्ट है। e Vitara में पैनोरैमिक सनरूफ, ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट और वेटिलेटेड फ्रंट सीट मिलेंगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए सात एयरबैग्स, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स और ADAS टेक्नोलॉजी दी गई है। e Vitara को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इस इलेक्ट्रिक SUV को Euro NCAP टेस्ट में 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। इसे एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 77 प्रतिशत और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 85 प्रतिशत का सेफ्टी स्कोर दिया गया है। 

भारत में पिछले कुछ वर्षों में EV का मार्केट तेजी से बढ़ा है। e Vitara का मुकाबला MG Motor की Windsor EV जैसे मॉडलेस से होगा। मारूति सुजुकी की योजना अगले कुछ वर्षों में पांच EV मॉडल लॉन्च करने की है। कंपनी का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में EV का मार्केट बढ़कर लगभग 60 लाख यूनिट्स का हो जाएगा। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.