Kinetic ने शुरू की DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, जानें प्राइसेज, रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.6 kWh LFP बैटरी दी गई है। इसका डिजाइन कुछ दशक पुराने Kinetic Honda DX पर बेस्ड है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2025 23:15 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन कुछ दशक पुराने Kinetic Honda DX पर बेस्ड है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइस 1,11,499 रुपये- 1,17,499 रुपये के बीच हैं
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.6 kWh LFP बैटरी दी गई है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Kinetic Engineering ने अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की कस्टमर्स को डिलीवरी शुरू की है। हाल ही में DX को लॉन्च किया गया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.6 kWh LFP बैटरी दी गई है। इसका डिजाइन कुछ दशक पुराने Kinetic Honda DX पर बेस्ड है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी सितंबर में शुरू होनी थी लेकिन इसमें देरी हुई है। पिछले महीने Kinetic Engineering ने अपना पहला शोरूम शुरू किया था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी की योजना जल्द ही दिल्ली, मुंबई, पुणे, गुरूग्राम, जयपुर, पुणे और बड़ौदा में अपनी डीलरशिप्स खोलने की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्राइसेज 1,11,499 रुपये से 1,17,499 रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। इसके लिए 1,000 रुपये की टोकन फीस के साथ बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में हब-माउंटेड मोटर दी गई है। इसमें 2.6 kWh LFP बैटरी है। 

कंपनी ने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेस वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 102 किलोमीटर होने का दावा किया है। इसके अधिक प्राइस वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 116 किलोमीटर की है। Kinetic Engineering ने बताया है कि इसमें 25-30 kmph की स्पीड के बीच क्रूज लॉक फीचर का इस्तेमाल कर रेंज को बढ़ाकर लगभग 150 किलोमीटर किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 90 kmph की है इसमें तीन राइडिंग मोड - Power, Turbo और Range दिए गए हैं। 

DX इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल LED लाइटिंग, 8,8 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ स्पीकर, कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स और जियो-फेंसिंग और व्हीकल ट्रैकिंग जैसे कनेक्टिविटी के विकल्प हैं। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने इस मार्केट में Bajaj Auto ने पहला स्थान हासिल किया है। इस सेगमेंट में TVS Motor का दूसरा रैंक है। अक्टूबर में बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 29,567 यूनिट्स की बिक्री की है। इस सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी लगभग 21.9 प्रतिशत की है। TVS Motor की बिक्री 28,008 यूनिट्स की रही है। इस कंपनी का मार्केट शेयर 20.7 प्रतिशत का है। पिछले महीने Ather Energy ने इस मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में स्टॉक मार्केट पर लिस्ट हुई Ather Energy की सेल्स 26,713 यूनिट्स की है। यह कंपनी की सबसे अधिक मासिक सेल्स है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.