Jaguar Land Rover ने भारत में EV बनाने की योजना छोड़ी, Tata की प्रीमियम EVs को भी लगेगा झटका!

अब जब JLR ने इस प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्शन रोक दिया है, तो Tata Motors को भी अपने प्रीमियम EVs की योजना पर दोबारा विचार करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2025 20:47 IST
ख़ास बातें
  • JLR Tata Motors के अपकमिंग प्लांट में EVs का प्रोडक्शन करने वाली थी
  • इस फैसले के तहत हर साल 70,000 EVs बनाने की योजना थी
  • JLR ने पिछले दो महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम रोक दिया है

Photo Credit: Reuters

Jaguar Land Rover (JLR) ने भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने की योजना को रोक दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी को लोकल कंपोनेंट्स से सही प्राइस-क्वालिटी बैलेंस नहीं मिल पाया, जिसके चलते यह फैसला लिया गया। यह कदम ऐसे समय में आया है जब Tesla जैसी कंपनियां भारतीय EV मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही हैं और चीनी ब्रांड्स से प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है। JLR की EVs को Electrified Modular Architecture (EMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाना था, जिसे Tata की अपकमिंग Avinya EVs के लिए भी इस्तेमाल किया जाना था। अब जब JLR ने इस प्लेटफॉर्म पर प्रोडक्शन रोक दिया है, तो Tata Motors को भी अपने प्रीमियम EVs की योजना पर दोबारा विचार करना होगा।

JLR ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह Tata Motors के तमिलनाडु में बनने वाले प्लांट में EVs का प्रोडक्शन करेगी। इस फैसले के तहत हर साल 70,000 EVs बनाने की योजना थी, जिनमें भारत के साथ एक्सपोर्ट मार्केट भी शामिल था। हालांकि, अब रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि JLR ने पिछले दो महीने से इस प्रोजेक्ट पर काम रोक दिया है। कंपनी अब भारत में EVs असेंबल करने या लोकली बनाने के बजाय ब्रिटेन, यूरोप और चीन में ही प्रोडक्शन जारी रखेगी।
Advertisement

JLR के फैसले का असर Tata Motors की अपकमिंग Avinya EVs पर भी पड़ सकता है। इन इलेक्ट्रिक गाड़ियों को उसी Electrified Modular Architecture (EMA) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाना था, जिसे JLR अपनी EVs के लिए इस्तेमाल करने वाली थी। अब जब JLR ने इस प्लेटफॉर्म पर काम रोक दिया है, तो Tata को भी अपनी प्रीमियम EVs की रणनीति पर दोबारा काम करना पड़ सकता है। तमिलनाडु प्लांट में Tata इस साल सितंबर से 25,000 Avinya EVs के प्रोडक्शन की योजना बना रहा था, लेकिन अब इसमें संभावित देरी की आशंका है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि JLR ने नवंबर में मुंबई में लोकल सप्लायर्स के साथ एक मीटिंग की थी, जिसमें भारत में EV पार्ट्स की सोर्सिंग को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बाद में इन डील्स को होल्ड पर डाल दिया गया। इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं, जिनमें लोकल कंपोनेंट्स की लागत और क्वालिटी में संतुलन न बन पाना, हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग और सरकार की EV टारगेट्स में ढील और चीनी EV ब्रांड्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा।
Advertisement

JLR फिलहाल पुणे में Tata Motors के प्लांट में कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग करता है, लेकिन पूरी तरह से मैन्युफैक्चरिंग के लिए भारत को फिलहाल इंतजार करना होगा। वहीं, Tata Motors अब अपने EV प्लान को नए सिरे से डिजाइन कर सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.