Jaguar Land Rover की कारों के लिए एडवांस कंप्यूटर सिस्टम बनाएगी Nvidia

JLR ऑटोनोमस व्हीकल्स (Autonomous Vehicles) को ट्रेनिंग देने के लिए उपयोग किए जाने वाले सिमुलेशन्स को पावर देने के लिए Nvidia तकनीक का उपयोग करेगी।

Jaguar Land Rover की कारों के लिए एडवांस कंप्यूटर सिस्टम बनाएगी Nvidia

JLR ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को पेश करने के लिए Alphabet Inc के Waymo यूनिट से भी डील थी

ख़ास बातें
  • Nvidia और JLR के बीच कई वर्षों के लिए समझौता हुआ है
  • JLR की गाड़ियों के लिए एडवांस कंप्युटर सिस्टम बनाएगी Nvidia
  • इससे पहले JLR और Alphabet Inc के Waymo यूनिट के बीच भी हो चुकी है डील
विज्ञापन
जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने भविष्य में अपनी गाड़ियों में एडवांस कंप्यूटर ब्रेन और नर्वस सिस्टम स्थापित करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Nvidia के साथ हाथ मिलाया है। बुधवार को दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान के जरिए साझेदारी की घोषणा करते हुए बताया कि Nvidia 2025 और उसके बाद लॉन्च होने वाली Jaguar और Land Rover गाड़ियों के लिए ये खास सिस्टम विकसित करेगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों कंपनियों ने डील की वित्तिय जानकारियों से पर्दा नहीं उठाया है।

न्यूज़ एसेंजी Reuters के अनुसार, Nvidia इंजीनियरों के साथ काम करते हुए, जगुआर लैंड रोवर ने ऐसे वाहन विकसित करने की योजना बनाई है, जो कुछ शर्तों के साथ खुद को अपने आप चला सकते हैं, खुद से पार्क हो सकते हैं और ड्राइवर्स को अधिक जानकारी और सॉफ्टवेयर-संचालित फीचर्स प्रदान कर सकते हैं। इसके अलावा, दोनों कंपनियों ने बताया है कि नए Jaguar व्हीकल्स अपग्रेड करने योग्य होंगे - जैसे टेस्ला वाहनों के साथ होता है। 

इसके अलावा, यह भी बताया गया है कि JLR ऑटोनोमस व्हीकल्स (Autonomous Vehicles) को ट्रेनिंग देने के लिए उपयोग किए जाने वाले सिमुलेशन्स को पावर देने के लिए Nvidia तकनीक का उपयोग करेगी।

JLR में स्ट्रैटेजी के कार्यकारी निदेशक फ्रेंकोइस डोसा (Francois Dossa) ने एक कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा, "अब हम अपने इन-व्हीकल सॉफ्टवेयर में तेजी ला सकते हैं।"

रिपोर्ट आगे बताती है कि जगुआर लैंड रोवर ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को पेश करने के लिए पहले Alphabet Inc के Waymo यूनिट से भी डील थी। डोसा ने अपने बयान में कहा कि Waymo सहयोग जगुआर I-PACE इलेक्ट्रिक एसयूवी तक सीमित था, लेकिन Nvidia के साथ किया गया सौदा 2025 से लॉन्च होने वाले सभी जगुआर और लैंड रोवर मॉडल को कवर करेगा।

रिपोर्ट यह भी बताती है कि एनवीडिया ने पिछले महीने कई चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड्स के साथ डील की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा है कि उसके पास अगले छह वर्षों में ऑटोमोटिव कारोबार में 8 अरब डॉलर की बुकिंग है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jaguar, Jaguar Land Rover, Jaguar Land Rover Nvidia Deal
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »