Hyundai भारत में लॉन्च करेगी 4 इलेक्ट्रिक कार, जानें कब आएगी Creta EV?

Hyundai इंडिया ने पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही में Hyundai Creta EV को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जून 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • IPO के लिए Hyundai ने SEBI के पास दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स
  • लोकल प्रोडक्शन पर काम कर कीमत को कम रखने की कोशिश करेगी कंपनी
  • चार्जिंग स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी रहेगा कंपनी का फोकस

Hyundai भारत में IONIQ 5 (ऊपर तस्वीर में) भी बेचती है

Photo Credit: Hyundai

Hyundai इंडिया देश में अपने EV पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रहा है। कंपनी भारत में इनिशनयल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खोलने जा रही है, जिसके लिए SEBI के पास दाखिल किए गए कंपनी के डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में Creta EV सहित भविष्य में चार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। फिलहाल अन्य मॉडल्स के नाम सामने नहीं आए हैं। बता दें कि हाल ही में Hyundai ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी अपकमिंग Inster EV का टीजर भी जारी किया था, जिसे इस महीने के आखिर में Busan International Motor Show में पेश किया जाएगा। हालांकि, इस बात पर अभी स्पेष्टता नहीं है कि EV को भारत लाया जाएगा या नहीं।

IPO के लिए SEBI के पास दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, Hyundai अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल की कीमत प्रतिस्पर्धात्मकता को मैक्सिमाइज करना चाहती है और सेल, बैटरी पैक, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राइवट्रेन जैसे प्रमुख भागों के लिए स्थानीय प्रोडक्शन क्षमताओं को सिक्योर करने और लोकल EV सप्लाई चेन बनाने पर फोकस करने का इरादा रखती है। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) में HMIL ने कहा कि वह प्रत्येक प्राइस सेगमेंट के भीतर एक EV मॉडल लॉन्च करके भारत में बाजार की मांगों के अनुरूप अपनी ईवी स्ट्रैटेजी को कदम से कदम मिलाकर चलाएगी।
Advertisement

इसी पॉलिसी के अनुसार, Hyundai ने भारत में चार ईवी लॉन्च करने की योजना बनाई है। कंपनी ने पुष्टि की है कि वित्त वर्ष 2025 की आखिरी तिमाही में Hyundai Creta EV को लॉन्च किया जाएगा। वर्तमान में, HMIL भारत में दो EV मॉडल - IONIQ5 और Kona Electric बेचती है - जिनकी कीमत क्रमशः 45 लाख रुपये और 24 लाख रुपये है।

इसके अलावा, हुंडई मोटर इंडिया लोकल और ग्लोबल ईवी पावर इलेक्ट्रॉनिक विक्रेताओं दोनों के सहयोग से ईवी सप्लाई चेन को लोकलाइज्ड बनाने की प्लानिंग कर रही है, जिससे प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) सब्सिडी को सिक्योर किया जा सके। कंपनी का भविष्य में फोकस चार्जिंग स्टेशन को बढ़ाने पर भी रहेगा। डॉक्यूमेंट में कंपनी ने कहा है कि "हमारा लक्ष्य चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करके भारत में ईवी बुनियादी ढांचे को विकसित करना है। 31 मार्च, 2024 तक, हमने भारत में 11 फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। हम चार्जिंग स्थापित करके ईवी को अपनाने का सपोर्ट करना चाहते हैं।"
Advertisement

बता दें कि पिछले हफ्ते, HMIL ने IPO शुरू करने के लिए SEBI के पास प्रारंभिक डॉक्यूमेंट्स दाखिल किए थे। यदि लिस्ट होता है, तो यह भारत का सबसे बड़ा IPO होगा। वर्तमान में यह उपाधी LIC के पास है, जिसका IPO साइज 21,000 करोड़ रुपये का था।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि साउथ कोरियन कार निर्माता Hyundai ने Inster EV के साथ कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है, जिसे इस महीने के आखिर में Busan International Motor Show में पेश किया जाएगा। कार निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस एसयूवी की टीजर फोटो को जारी किया है। Inster EV का डिजाइन मौजूदा हुंडई कैस्पर माइक्रो-एसयूवी से मिलता जुलता है। इसमें राउंड हेडलाइट्स और मॉड्रन पिक्सलेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट हैं जो टर्न इंडिकेटर्स के तौर पर भी काम करती हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.