• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 200 Km रेंज वाली Honda N van EV इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

200 Km रेंज वाली Honda N-van EV इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

फिलहाल, होंडा ने 200 Km रेंज के अलावा, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है।

200 Km रेंज वाली Honda N-van EV इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honda 2024 N-van EV की कीमत 1 मिलियम येन (करीब 6.11 लाख रुपये) रखी गई है

ख़ास बातें
  • नया इलेक्ट्रिक वाहन 2018 में लॉन्च हुई N-van का इलेक्ट्रिक वर्जन है
  • यह कथित तौर पर एक कमर्शियल व्हीकल है
  • इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में चार लोग बैठ सकते हैं
विज्ञापन
Honda ने 2024 N-Van EV इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की है, जो दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 200 Km की सिंगल चार्ज रेंज देने में सक्षम है। यह अपकमिंग कार 2018 में लॉन्च हुए ICE वर्जन का इलेक्ट्रिक मॉडल है। यह कथित तौर पर एक कमर्शियल व्हीकल है, जिसकी लंबाई 134-इंच है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में चार लोग बैठ सकते हैं।

Gizmochina के अनुसार, Honda ने जापान के लिए 2024 N-van EV पेश की है, जिसकी कीमत 1 मिलियम येन (करीब 6.11 लाख रुपये) रखी गई है। इस इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल को 2024 में उपलब्ध कराए जाने का दावा किया गया है। होंडा का कहना है कि नया ईवी व्यावसायिक या व्यक्तिगत दोनों तरह के उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।

जैसा कि हमने बताया, नया इलेक्ट्रिक वाहन 2018 में लॉन्च हुई N-van का इलेक्ट्रिक वर्जन है। मौजूदा ICE मॉडल में तीन सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 64hp की मैक्सिमम पावर और 104Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

रिपोर्ट कहती है कि जहां एक ओर N-van EV को घरेलू बाजार में 2024 तक उपलब्ध कराया जा सकता है, वहीं इस Honda इलेक्ट्रिक व्हीकल को विदेशी बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बारे में Honda की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

फिलहाल, होंडा ने 200 Km रेंज के अलावा, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »