Rs 32,000 तक सस्ता हुआ Hero MotoCorp का Vida V2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहां से ऑनलाइन खरीदें

Vida V2 Lite में 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 94 km की IDC रेंज का दावा करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 21:52 IST
ख़ास बातें
  • Vida V2 Lite अब 74,000 रुपये में मिल रहा है
  • Vida V2 Plus की कीमत 1,15,000 रुपये से घटाकर 82,800 कर दी गई है
  • V2 Pro अब करीब 14,700 रुपये सस्ता मिल रहा है

Photo Credit: Vida

Hero MotoCorp की इलेक्ट्रिक सब-ब्रांड Vida ने अपने V2 स्कूटर की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी ने V2 Lite, V2 Plus और V2 Pro, तीनों ही वेरिएंट्स को अब पहले से सस्ता कर दिया है, जिससे यह स्कूटर मार्केट में और ज्यादा कॉम्पिटिटिव हो गया है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह प्राइस ड्रॉप किया है, जिससे कस्टमर्स को एक भरोसेमंद EV स्कूटर सस्ती कीमत में मिल सके।

Vida के मुताबिक, Vida V2 Lite अब 74,000 रुपये में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी एक्स-शोरूम कीमत 96,000 रुपये थी। यह करीब 22,000 रुपये की कटौती है। वहीं, Vida V2 Plus की कीमत 1,15,000 रुपये से घटाकर 82,800 कर दी गई है, यानी इसमें 32,000 रुपये कम किए गए हैं। वहीं, सबसे कम, लेकिन अहम कटौती V2 Pro में हुई है, जो अब करीब 14,700 रुपये सस्ता, यानी 1,20,000 रुपये में बेचा जा रहा है। ग्राहक इन कीमतों को कंपनी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं और वहीं से इन्हें बुक कर सकते हैं।

Vida V2 Lite में 2.2 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 94 km की IDC रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 69 km/h है और इसमें Eco और Ride जैसे दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इस स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट, 26 लीटर बूट स्पेस और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं।

V2 Plus वेरिएंट में 3.4 kWh बैटरी दी गई है, जो 143 km तक की IDC रेंज ऑफर करता है। इस वर्जन की टॉप स्पीड 85 km/h है और इसमें Eco, City और Sport जैसे मोड्स शामिल हैं। TFT डिस्प्ले, नेविगेशन, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और OTA अपडेट्स जैसी कई स्मार्ट फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। राइड क्वालिटी और डिजाइन को देखते हुए ये वेरिएंट बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन माना जा रहा है।
Advertisement

अगर आप ज्यादा रेंज और पावर चाहते हैं तो V2 Pro वेरिएंट आपके लिए है, जिसमें 3.9 kWh बैटरी मिलती है और इसकी IDC रेंज 165 km तक जाती है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है और यह चार राइडिंग मोड्स – Eco, Ride, Sport और Custom के साथ आता है। इसमें भी वही स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, लेकिन बेहतर बैटरी कैपेसिटी और ज्यादा स्पीड के साथ।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.