हीरो मोटोकॉर्प लॉन्च करेगी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, यूरोप में सेल्स बढ़ाने की तैयारी

हीरो मोटोकॉर्प के Vida V1 और V1 Pro का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 22:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने बताया है कि वह 4.4 kWh तक बैटरी पैक वाले Vida Z को लॉन्च करेगी
  • हीरो मोटोकॉर्प V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की अपने EV के सब-ब्रांड Vida के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना है। कंपनी ने बताया है कि यह जल्द ही 4.4 kWh तक के बैटरी पैक वाले Vida Z को लॉन्च करेगी। हीरो मोटोकॉर्प V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। 

कंपनी के टू-व्हीलर्स की बिक्री 48 देशों में की जाती है। यह यूरोप में भी इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बना रही है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हीरो मोटोकॉर्प के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Pawan Munjal ने बताया कि कंपनी की योजना हाई कैपेसिटी वाली मोटरसाइकिल्स भी लाने की है। इन मोटरसाइकिल्स की यूरोप में भी बिक्री की जाएगी। कंपनी का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida Z होगा। इसमें परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर का इस्तेमाल होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2.2 kWh से 4.4 kWh तक के बैटरी पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, Vida Z के स्पेसिफिकेशंस और रेंज की जानकारी नहीं दी गई है। 

हीरो मोटोकॉर्प के Vida V1 और V1 Pro का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro और Ather Energy के 450X से होता है। कंपनी की योजना विभिन्न प्राइस सेगमेंट्स में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने EV के लिए अपनी योजना की रफ्तार बढ़ाई है। इसके तहत विभिन्न सेगमेंट में नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च किए जाएंगे। हीरो मोटोकॉर्प की योजना इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ मोटरसाइकिल भी लॉन्च करने की है। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। 

कंपनी ने इस सेगमेंट में शुरुआत करने में कुछ देरी की है जिसका फायदा Ather Energy और Ola Electric जैसे स्टार्टअप्स को मिला है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस सेगमेंट में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने से पहले कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया था। कंपनी के V1 Pro की बैटरी 3.94 kWh और रेंज लगभग 165 किलोमीटर, जबकि V1 Plus की बैटरी 3.44 kWh और रेंज लगभग 143 किलोमीटर की है। देश में टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री में ई-स्कूटर और ई-बाइक की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से कुछ अधिक है। हालांकि, इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन तेजी से बढ़ रहा है। इसमें ओला इलेक्ट्रिक की 30 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.