Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घट रही थी। कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ाने में मॉडल 3 और मॉडल Y का बड़ा योगदान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 मई 2026 12:22 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के लिए मॉडल S बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी
  • कंपनी ने मॉडल X को अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया था
  • भारत में पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी

पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घटी थी

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के इंटरनेशनल मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla ने अपने दो EV मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग को बंद कर दिया है। इन दोनों EV मॉडल्स ने टेस्ला की साख को मजबूत करने के साथ ही इस सेगमेंट में कस्टमर्स की दिलचस्पी को बढ़ाने में भी योगदान दिया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को इस मार्केट में मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले Model S और  Model X की मैन्युफैक्चिंग अमेरिका में कंपनी की Fremont की फैक्टरी में की जा रही थी। बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के लिए मॉडल S बड़ी संख्या में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही थी। कंपनी ने मॉडल X को पहली इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया था।टेस्ला ने मॉडल S और मॉडल X की कई वर्षों तक मैन्युफैक्चरिंग की है। इन दोनों EV मॉडल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेसर, बैटरी टेक्नोलॉजी और फीचर्स में सुधार भी किया गया था। कंपनी ने इनके लिए नए सॉफ्टवेयर के साथ ही ड्राइवर-असिस्टेंस टेक्नोलॉजी को भी उपलब्ध कराया था। 

Advertisement

इस वर्ष की शुरुआत में टेस्ला के रिजल्ट्स की घोषणा के दौरान मस्क ने इन दोनों EV मॉडल्स को बंद करने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था, "मॉडल S और X को सम्मान के साथ बंद किया जाएगा। हम ऑटोनॉमी की ओर बढ़ रहे हैं। अगर आप मॉडल S और X को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए ऑर्डर दे सकते हैं। अगली तिमाही में इन दोनों मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग बंद की जा सकती है।" पिछले कुछ वर्षों में टेस्ला की बिक्री में मॉडल S और X की हिस्सेदारी घट है। कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ाने में मॉडल 3 और मॉडल Y का बड़ा योगदान है। 

भारत में पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y के साथ बिजनेस की शुरुआत की थी। हालांकि, कंपनी की बिक्री अनुमान से कम रही है। देश में Model Y के दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। इस इलेक्ट्रिक SUV के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक जा सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  3. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  4. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  5. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  6. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  8. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  9. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  10. Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.