Elon Musk की कार कंपनी Tesla ने की विज्ञापन की शुरुआत! ऐसा दिखा पहला कमर्शियल एड ...

टेस्ला इससे पहले भी ऐसे वीडियो पोस्ट करती आई है, लेकिन वह इसके स्वयं के कर्मचारियों के होते थे, किसी ग्राहक के नहीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2023 16:05 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो में टेस्ला कार ड्राइविंग से जुड़ा एक्सपीरियंस एक महिला बता रही है।
  • कंपनी ने एड की शुरुआत छोटे स्तर से की है।
  • एलन मस्क अभी तक टेस्ला के लिए विज्ञापन चलाने के पक्ष में नहीं थे।

Tesla Model 3 की कीमत करीबन 47 हजार डॉलर (लगभग 38.8 लाख रुपये) है।

Photo Credit: Tesla

Elon Musk की कार मेकर कंपनी Tesla का पहला कमर्शियल विज्ञापन इंटरनेट पर दिखाई दिया है। हाल ही में एलन मस्क ने संकेत दिया था कि कंपनी जल्द ही विज्ञापन पर हाथ आजमाने की तैयारी कर रही है, और देखना होगा कि यह कैसा रहेगा। अब इस बात के लगभग एक हफ्ते के बाद Tesla का एक विज्ञापन ट्विटर पर दिखाई दिया है। क्या टेस्ला ने एड करना शुरू कर दिया है, या फिर यह कुछ और रणनीति है? आइए जानते हैं पूरी बात। 

Tesla दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शुमार है। कंपनी इलेक्ट्रिक कारों से लेकर सेल्फ ड्राइविंग कारें भी बनाती है। लेकिन आपने कभी ध्यान दिया हो तो कंपनी का विज्ञापन नहीं देखा होगा। लेकिन अब टेस्ला का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। कंपनी के एशिया के Twitter हैंडल,- Tesla Asia पर यह विज्ञापन रिलीज किया गया है। यह एक 2 मिनट का वीडियो है जिसमें टेस्ला कार ड्राइविंग से जुड़ा एक्सपीरियंस एक महिला बता रही है और इसकी तारीफ कर रही है। एड में दिखाया गया है कि महिला के पास दो बच्चे हैं और महिला को Tesla Model 3 क्यों पसंद है। यहां पर इसके डिजाइन और पर्यावरण के अनुकूल फीचर्स की भी तारीफ की गई है। महिला बता रही है कि टेस्ला कार में रोजमर्रा की ड्राइविंग बेहद स्मूद और काफी सुरक्षित भी है। यहां कार के ऑटोस्टीयर फीचर का भी जिक्र किया गया है। महिला कहती नजर आ रही है कि ऑटोस्टीयर की मदद से कार लेन में बनी रहती है, जिससे उसे बहुत मदद मिलती है, क्योंकि दिनभर काम करके वह बहुत थक चुकी होती है। देखें वीडियो- 

Advertisement
Tesla Model 3 की कीमत करीबन 47 हजार डॉलर (लगभग 38.8 लाख रुपये) है। अभी तक कंपनी की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि यह विज्ञापन कैंपेन का ही लॉन्च वीडियो है या फिर सिर्फ ये एक ही वीडियो बनाया गया है। देखने वाली बात ये भी है कि कंपनी ने एड की शुरुआत छोटे स्तर से की है। Tesla Asia के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो इस पर केवल 1 लाख 70 हजार फॉलोअर हैं। जबकि कंपनी के मेन अकाउंट पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। 

टेस्ला इससे पहले भी ऐसे वीडियो पोस्ट करती आई है, लेकिन वह इसके स्वयं के कर्मचारियों के होते थे, किसी ग्राहक के नहीं। एलन मस्क अभी तक टेस्ला के लिए विज्ञापन चलाने के पक्ष में नहीं थे, बल्कि वह मानते थे कि लोग खुद अपने अनुभव दूसरे लोगों को बताएं। दूसरी बात ये भी बताई जाती है कि कंपनी की कारों की डिमांड इतनी ज्यादा रही कि मस्क को इसके लिए विज्ञापन करना गैरजरूरी लगता था, क्योंकि सप्लाई पूरी हो पाए वही बड़ी बात है। लेकिन पिछले हफ्ते मस्क ने ऐलान किया कि कंपनी अब विज्ञापन पर भी हाथ आजमाने जा रही है। मस्क के फॉलोअर्स ने भी उनकी इस पहल का स्वागत किया। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.