बिलिनेयर Elon Musk को भारी पड़ी ट्रंप की नाराजगी, Tesla की वैल्यू में भारी गिरावट

भारत में भी टेस्ला की जल्द भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, देश में अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जाहिर की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2025 16:24 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है
  • ट्रंप की नाराजगी से मस्क की कंपनियों का बिजनेस घट सकता है
  • अमेरिका में ट्रंप के टैक्स से जुड़े बिल का मस्क विरोध कर रहे हैं

ट्रंप के टैक्स से जुड़े बिल का मस्क विरोध कर रहे हैं

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और बिलिनेयर Elon Musk के बीच विवाद सामने आने से मार्केट्स पर असर पड़ा है। इसका नुकसान मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla को भी हुआ है। टेस्ला के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है। ऐसी आशंका है कि ट्रंप की नाराजगी से मस्क की टेस्ला और SpaceX जैसी कंपनियों का बिजनेस घट सकता है। 

मस्क की कंपनियों के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है। ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिकी सरकार के साथ विवाद की वजह से मस्क की रॉकेट कंपनी SpaceX के अरबों डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स पर असर पड़ सकता है। टेस्ला के शेयर में गुरुवार को 14 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 150 अरब डॉलर (लगभग 1,28,621 करोड़ रुपये) घटा है। ट्रंप की ओर से निंदा किए जाने का मस्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट्स के साथ जवाब दिया था। ट्रंप के टैक्स से जुड़े बिल का मस्क विरोध कर रहे हैं। ट्रंप का आरोप है कि मस्क के इस बिल का विरोध करने का बड़ा कारण इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर टैक्स बेनेफिट न मिलना है। 
Advertisement

ट्रंप के साथ विवाद से मस्क की टेस्ला और अन्य कंपनियों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका का ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट व्हीकल के डिजाइन स्टैंडर्ड्स को रेगुलेट करता है और टेस्ला के नए लॉन्च पर असर हो सकता है। अमेरिका में कंपनी के ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर की भी जांच की जा रही है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि मस्क की राजनीति से टेस्ला के शेयर को नुकसान हो रहा है। 

भारत में भी टेस्ला की जल्द भारत में बिजनेस शुरू करने की तैयारी है। हालांकि, देश में अधिक इम्पोर्ट ड्यूटी को लेकर मस्क ने नाराजगी भी जाहिर की थी। टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खोला जा सकता है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में टेस्ला को चीन की BYD जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। कंपनी अपने 'Autopilot' सिस्टम की टेस्टिंग के लिए राजधानी दिल्ली और मुंबई में ड्राइवर्स की हायरिंग भी कर रही है। ये ड्राइवर्स  'प्रोटोटाइप व्हीकल ऑपरेटर्स' के तौर पर कार्य करेंगे। इनकी जिम्मेदारी वास्तविक स्थानीय स्थितियों में इंजीनियरिंग व्हीकल्स को ड्राइविंग के जरिए महत्वपूर्ण डेटा जुटाने की होगी। चुने गए ड्राइवर्स को टेस्ला के एडवांस्ड सेंसर मैकेनिज्म के जरिए डेटा को जुटाना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.