Elon Musk की Tesla ला रही Robotaxi, अफॉर्डेबल EV भी लॉन्च करने की तैयारी!

Tesla Robotaxi का डिजाइन Cybertruck से मिलता जुलता होने की संभावना कही जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2024 21:52 IST
ख़ास बातें
  • Tesla Robotaxi का डिजाइन Cybertruck से मिलता जुलता होने की बात
  • कंपनी की Robotaxi की लॉन्च डेट 8 अगस्त है।
  • टेस्ला के मुकाबले में BYD जैसी EV मेकर भी हैं

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट (EV Market) में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है।

Elon Musk की एक नई घोषणा ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। मस्क की कंपनी Tesla की नई टैक्सी लॉन्च होने जा रही है जिसे Tesla Robotaxi कहा गया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया हैंडल X से इसके बारे में पोस्ट किया है। घोषणा के बाद Tesla फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि टेस्ला की ओर से दो नए व्हीकल लॉन्च किए जाएंगे जिनमें एक सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी, और दूसरी एक पूरी तरह से ऑटोमेटिक कार होगी जिसमें स्टीयरिंग व्हील और पैडल भी नहीं होंगे! 

Tesla की Robotaxi की लॉन्च डेट की घोषणा भी एलन मस्क ने कर दी है। सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए Elon Musk ने बता दिया है कि कंपनी की Robotaxi की लॉन्च डेट 8 अगस्त है। हालांकि मस्क ने अभी इसके बारे में बहुत अधिक जानकारी शेयर नहीं की है। अफवाह है कि Tesla की अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार (affordable electric car) की कीमत 25 हजार डॉलर (लगभग 2,08,000 रुपये) होगी। 

Tesla Robotaxi का डिजाइन Cybertruck से मिलता जुलता होने की संभावना कही जा रही है। जल्द ही इसके बारे में कंपनी चरणबद्ध तरीके से जानकारी बाहर करना शुरू कर सकती है। ऐसे में सभी को इंतजार है कि एलन मस्क की टेस्ला ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अब और क्या नया लेकर आ रही है। 8 अगस्त को टेस्ला की ओर से बड़ा धमाका किया जा सकता है। एलन मस्क भी एकदम से नए ऑटोमेटिक व्हीकल से पर्दा उठाते नहीं दिख रहे हैं। डिटेल्स धीरे धीरे बाहर किए जाएंगे। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट (EV Market) में प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है। टेस्ला के मुकाबले में BYD जैसी EV मेकर भी हैं जो तेजी से मार्केट शेयर पर कब्जा करने में लगी हैं। ऐसे में Tesla मार्केट में एक नया और अल्ट्रा एडवांस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल लाकर बाकी प्रतिद्वंदियों से आगे निकलने की पूरी कोशिश करेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.