भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी

पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। जून में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1,93,735 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 74.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 23:23 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट की ग्रोथ में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान हो सकता है
  • पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जोरदार बढ़ोतरी हुई है
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है

पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 31,823 यूनिट्स की रही है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में व्हीकल्स की कुल सेल्स में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 12 प्रतिशत की हो सकती है। इस मार्केट की ग्रोथ में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान होने का अनुमान है। 

 रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। जून में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 1,93,735 यूनिट्स की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 74.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली इस कंपनी की बिक्री में 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया है। देश में यह सबसे अधिक बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। 

Advertisement

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स में भी तेजी से बढ़ोतरी होने का अनुमान है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स में हिस्सेदारी बढ़कर छह-आठ प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह आंकड़ा लगभग 4.37 प्रतिशत का था। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 31,823 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 107.75 प्रतिशत की ग्रोथ है। जून में Tata Motors ने इस मार्केट में 12,187 यूनिट्स की बिक्री की है। टाटा मोटर्स के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 126 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। 

इस फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 65 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह लगभग 59 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे इन्हें चलाने का कम खर्च और सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी प्रमुख कारण हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.