Electric Scooter की भारत में सेल 2.5 गुना बढ़ी, बिके 8.5 लाख यूनिट! Ola Electric सेल में सबसे आगे

नीति आयोग (Niti Ayog) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार 2030 तक ईलेक्ट्रिक व्हीकल एडॉप्शन, यानि कि लोगों द्वारा EV अपनाए जाने के प्रतिशत को 30% तक ले जाना चाहती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric ने बताई गई अवधि के दौरान 1 लाख 52 हजार 576 यूनिट्स बेचीं
  • दूसरे नम्बर पर Okinawa आई है जिसने इस दौरान 94 हजार 631 यूनिट बेचीं
  • तीसरा स्थान Hero Electric को मिला है

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) इस साल सबसे आगे रही है।

Photo Credit: Ola Electric

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) की सेल में वित्त वर्ष 2022-23 में कई गुना इजाफा दर्ज किया गया है। सोसाइटी ऑफ मेन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) की ओर से फाइनेंशिअल ईयर 2023 (FY23) के लिए आंकड़े जारी किए गए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की सेल इस अवधि के दौरान ढाई गुना बढ़ गई है। यहां पर लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जिनकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से कम है, की 1.2 लाख यूनिट्स बिकी हैं। जबकि हाइ स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 7.3 लाख यूनिट्स बिकी हैं। यानि कि कुल मिलाकर लगभग 8.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर वित्त वर्ष में भारत में बिके हैं। इसके अलावा भी आंकड़े इस सेग्मेंट में हुई वृद्धि के बारे में काफी कुछ बताते हैं। इस पर हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की डिमांड दुनियाभर में बढ़ रही है। इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनियां इस सेग्मेंट पर खास ध्यान दे रही हैं। विश्व के साथ ही भारत में भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बड़ी बिक्री हो रही है। सोसाइटी ऑफ मेन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने फाइनेंशिअल ईयर 2023 (FY23) के लिए ताजा आंकड़े जारी किए हैं जिसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की 8 लाख 46 हजार 976 यूनिट्स बिकी हैं। यह वृद्धि 2.5 गुना है। वहीं, 2021-22 में ईलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स की 3 लाख 27 हजार 900 यूनिट्स ही बिकी थीं। 
Advertisement

लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की इस साल 1.2 लाख यूनिट्स बिकी हैं जबकि हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिनकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा है, की 7 लाख 27 हजार 976 यूनिट्स बिकी हैं। यानि कि करीब 7.3 लाख हाइ स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर FY23 के दौरान बिके हैं। SMEV के आंकड़े बताते हैं कि 2021-22 में लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की केवल 75,457 यूनिट्स ही बिकी थीं जबकि हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 2 लाख 52 हजार 443 यूनिट्स बिकी थीं। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) सबसे आगे रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लीडिंग कंपनी Ola Electric ने बताई गई अवधि के दौरान 1 लाख 52 हजार 576 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेचे हैं। यहां दूसरे नम्बर पर Okinawa आई है जिसने इस दौरान 94 हजार 631 यूनिट इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। वहीं, तीसरा स्थान Hero Electric को मिला है जिसने FY23 में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की 89862 यूनिट्स बेचीं। 
Advertisement

नीति आयोग (Niti Ayog) की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत सरकार 2030 तक ईलेक्ट्रिक व्हीकल एडॉप्शन, यानि कि लोगों द्वारा EV अपनाए जाने के प्रतिशत को 30% तक ले जाना चाहती है। जो कि वर्तमान में सिर्फ 5% ही है। इसमें टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर का प्रतिशत 80% निर्धारित किया गया है, फोर व्हीलर एडॉप्शन टारगेट 50% और इलेक्ट्रिक बसों का एडॉप्शन रेट 40% निर्धारित किया गया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  3. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  4. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  5. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  7. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  8. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  9. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  10. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.