इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार

पिछले महीने Tata Motors ने इस मार्केट में 12,187 यूनिट्स की बिक्री की है। टाटा मोटर्स के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 126 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 22:48 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री जून में लगभग 108 प्रतिशत बढ़ी है
  • इस मार्केट में टाटा मोटर्स का पहला स्थान बरकरार है
  • पिछले महीने इस सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का दूसरा स्थान है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का इस मार्केट में चौथा स्थान है

देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की जून में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 108 प्रतिशत बढ़ी है। इसके पीछे पेट्रोल और डीजल का महंगा होने, फ्यूल में इथनॉल को मिलाने को लेकर आशंका और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होना प्रमुख कारण हैं। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के डेटा के अनुसार, पैसेंजर व्हीकल्स के कुल मार्केट में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 7.7 प्रतिशत हो गई है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4.6 प्रतिशत की थी। पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 31,823 यूनिट्स की रही है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 107.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

जून में Tata Motors ने इस मार्केट में 12,187 यूनिट्स की बिक्री की है। टाटा मोटर्स के लिए यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 126 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि जून में उसे मिली प्रत्येक तीन नई बुकिंग्स में से एक EV के लिए थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में टाटा मोटर्स की EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 112 प्रतिशत बढ़कर 34,467 यूनिट्स की रही है। पिछले महीने टाटा मोटर्स ने Sierra EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इसके इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) मॉडल की तुलना में डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लिए बुकिंग्स शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी 15 जुलाई से की जाएगी। Sierra EV के प्राइसेज 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 24.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। 

पिछले महीने इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के सेगमेंट में Mahindra & Mahindra ने 7,766 यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 121 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के पोर्टफोलियो में BE 6, XEV 9e, XEV 9S और XUV 3XO EV जैसे मॉडल शामिल हैं। इस मार्केट में MG Motor ने पिछले महीने 5,861 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki का इस मार्केट में चौथा स्थान है। हाल ही में कंपनी ने e Vitara को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के Heartect-e प्लेटफॉर्म पर हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.