Elon Musk के सपोर्ट के लिए ट्रंप ने खरीदी Tesla की इलेक्ट्रिक कार

बड़ी EV कंपनियों में शामिल टेस्ला के शेयर के प्राइस में ट्रंप के 20 जनवरी को प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने के बाद से 47 प्रतिशत की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2025 18:44 IST
ख़ास बातें
  • टेस्ला के चीफ, Elon Musk ने चुनाव के दौरान ट्रंप की काफी मदद की थी
  • अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है
  • भारत में भी टेस्ला ने बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है

अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने बुधवार को टेस्ला के मॉडल S को खरीदा है। टेस्ला के चीफ, Elon Musk ने चुनाव के दौरान ट्रंप की काफी मदद की थी। अमेरिका की सरकार में मस्क को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से मस्क के खिलाफ अमेरिका में माहौल बनाया जा रहा है। इसका असर टेस्ला के शेयर के प्राइस पर भी पड़ा है। 

ट्रंप के टेस्ला की कार खरीदने के फैसले को इस EV मेकर के लिए उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार की ट्रंप ने प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कार ड्राइव करना चाहते हैं लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं है। टेस्ला के मॉडल S में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप है। इसकी फ्रंट मोटर 275 hp और रियर मोटर 503 hp की पावर देती है। इसमें 98 kWh की बैटरी दी गई है जिसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 524 किलोमीटर की है। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मॉडल S के साथ कंपनी का Cybertruck भी खरीदा है। 
Advertisement

बड़ी EV कंपनियों में शामिल टेस्ला के शेयर के प्राइस में ट्रंप के 20 जनवरी को प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने के बाद से 47 प्रतिशत की गिरावट हुई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में कहा था, "रिपब्लिकंस, कंजर्वेटिव्स और अमेरिका के सभी लोगों को मैं यह बताना चाहता हूं कि हमारे देश की मदद के लिए मस्क शानदार कार्य कर रहे हैं लेकिन कट्टर वामपंथी गैर कानूनी तरीके से गठजोड़ कर टेस्ला के बहिष्कार की कोशिश में हैं।" 

मस्क और ट्रंप का विरोध करने वाले अमेरिकी सोशल मीडिया पर टेस्ला के खिलाफ नकारात्मक पोस्ट्स कर रहे हैं। भारत में भी टेस्ला ने बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम मुंबई के ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में खुल सकता है। हाल ही में कंपनी ने BKC की Maker Maxity बिल्डिंग में लगभग 4,000 स्क्वेयर फुट का स्पेस लीज पर लिया है। इसके लिए लगभग 2.11 करोड़ रुपये का सिक्योरिटीज डिपॉजिट दिया गया है। इस स्पेस के लिए किराया 35.26 लाख रुपये प्रति माह का होगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi के अमेरिका दौरे के दौरान मस्क की उनके साथ मीटिंग हुई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.