100Km रेंज और ब्‍लूटूथ फीचर्स के साथ Desiknio X20 Pinion ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

ई-बाइक वजन में काफी हल्‍की है और सिंगल चार्ज में पैडल असिस्‍टेंस के साथ 100 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है।

100Km रेंज और ब्‍लूटूथ फीचर्स के साथ Desiknio X20 Pinion ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

मोबाइल ऐप से ई-बाइक को कनेक्‍ट किया जा सकता है, जिसके बाद कई और फीचर्स सामने आ जाते हैं। मसलन, ऐप पर पता चल जाता है कि ई-बाइक में कितनी बैटरी बाकी है।

ख़ास बातें
  • ई-बाइक को चार कलर ऑप्‍शन में लाया गया है
  • पेडलिंग की निगरानी के लिए इसमें PAS सेंसर लगा है
  • यह 3 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है
विज्ञापन
ई-बाइक नया जरिया बन रही हैं ट्रैवलिंग का। भारत में भी इन्‍हें पसंद किया जा रहा है, लेकिन इस्‍तेमाल करने के मामले में बाकी देश आगे हैं खासकर यूरोपीय देश। वहां ई-बाइक का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए Desiknio (देसीक्नियो) ने उसकी  X20 Pinion ई-बाइक को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। वैसे तो यह कई खूबियों को समेटे हुए है, लेकिन सबसे खास बात है कि यह ब्‍लूटूथ के जरिए सेटिंग्‍स को एजस्‍ट करने देती है। ई-बाइक वजन में काफी हल्‍की है और सिंगल चार्ज में पैडल असिस्‍टेंस के साथ 100 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। 

यूरोप में 2023 Desiknio X20 Pinion ई-बाइक की कीमत 5,495 यूरो (लगभग 4,56,026 रुपये) से शुरू होती है। इसे पूरे यूरोपीय यूनियन में खरीदा जा सकता है। ई्र-बाइक को चार कलर ऑप्‍शन- पोलर ब्लू, ग्रेनाडा रेड, जेड ग्रीन और डार्क ग्रे में लाया गया है। 

2023 Desiknio X20 Pinion ई-बाइक का वजन जैसा‍कि हमने आपको बताया 1.3 किलोग्राम है। पेडलिंग की निगरानी के लिए इसमें PAS सेंसर लगा है। इसकी इंटीग्रेटेड 250Wh बैटरी बाइक के फ्रेम में स्थित है, जिसे फुल चार्ज करने में करीब 3 घंंटे लगते हैं। 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड के साथ यह ई-बाइक 100 किलोमीटर तक असिस्‍टेंस रेंज दे सकती है, जहां इसके पैडल भी सपोर्ट करते हैं। जैसाकि हमने आपको बताया इसमें एक स्‍मार्ट ब्‍लूटूथ दिया गया है। यह X20 ब्लूटूथ यूनिट है। X20 मोबाइल ऐप से ई-बाइक को कनेक्‍ट किया जा सकता है, जिसके बाद कई और फीचर्स सामने आ जाते हैं। मसलन, ऐप पर पता चल जाता है कि ई-बाइक में कितनी बैटरी बाकी है 

बात करें इसके डिजाइन की, तो यह ई-बाइक, पैडलों के साथ आती है, यानी इसे बिना चार्जिंग के भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। X20 Pinion को 3 वैरिएंट- स्टैंडर्ड, स्टैंडर्ड कार्बन फोर्क और कम्फर्ट में लाया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा बाकी में कार्बन फाइबर फोर्क दिया गया है। इससे यह मतलब है कि ई-बाइक लाइटवेट हैं। 

जैसाकि हमने आपको बताया ई-बाइक भारत में भी काफी पसंद की जा रही हैं। इनमें एक ऑप्‍शन बन सकती है URBN e-Bike। मोटोवोल्ट मोबिलिटी भारतीय बाजार में स्टाइलिश ई-बाइक्स की पेशकश करता है जो कि खासतौर पर युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। URBN e-Bike की कीमत 49,999 रुपये से लेकर 54,999 रुपये है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »