• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मात्र 210 रुपये में महीने भर तक डेली 100 किमी चलेगी ये ई बाइक, कीमत 50 हजार से भी कम

मात्र 210 रुपये में महीने भर तक डेली 100 किमी चलेगी ये ई-बाइक, कीमत 50 हजार से भी कम

URBN e-Bike की लंबाई 1700mm, चौड़ाई 645mm, ऊंचाई 1010mm और लंबाई 40 किलो है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 20 इंच के व्हील दिए गए हैं।

मात्र 210 रुपये में महीने भर तक डेली 100 किमी चलेगी ये ई-बाइक, कीमत 50 हजार से भी कम

Photo Credit: Motovolt

ख़ास बातें
  • URBN e-Bike में BLDC मोटर दी है जो कि 35-40 Nm का टॉर्क जनेरट करती है।
  • URBN e-Bike की कीमत 49,999 रुपये से लेकर 54,999 रुपये है।
  • URBN e-Bike एक बार चार्ज होकर 120km की दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
अगर आप कोई नई इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मार्केट में बहुत से ऑप्शन मौजूद हैं। मगर जब बात रेंज की होती है तो कीमत अधिक हो जाती है और बात कीमत की होती है तो रेंज कम हो जाती है। अगर दोनों मिल भी जाए तो स्टाइल और लुक कम हो जाता है। आज हम आपको जिस ई-बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं, इसमें आपको तीनों ही चीजे मिल जाएंगी। मोटोवोल्ट मोबिलिटी भारतीय बाजार में स्टाइलिश ई-बाइक्स की पेशकश करता है जो कि खासतौर पर युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आ सकती है। आइए URBN e-Bike के पावर और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

URBN e-Bike की कीमत
कीमत की बात की जाए तो URBN e-Bike की कीमत 49,999 रुपये से लेकर 54,999 रुपये है।

URBN e-Bike के पावर और स्पेसिफिकेशंस
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो URBN e-Bike  में बीएलडीसी मोटर दी गई है जो कि 35-40 Nm का टॉर्क जनेरट करती है। बैटरी का बात की जाए तो इस ई-बाइक में 16Ah और 20Ah कैपेसिटी वाली Li-ion बैटरी दी गई है। चार्जिंग समय की बात की जाए तो यह बैटरी सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार चार्ज होकर 120km की दूरी तय कर सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसमें दी गई बैटरी रिमूवेबल है यानी कि उसके आसानी से बाहर निकाला जा सकता है।

डाइमेंशन की बात की जाए तो URBN e-Bike की लंबाई 1700mm, चौड़ाई 645mm, ऊंचाई 1010mm और लंबाई 40 किलो है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 20 इंच के व्हील दिए गए हैं। स्पीड की बात की जाए तो यह ई-बाइक 25kmph की स्पीड से दौड़ सकती है। इस बाइक में लॉकिंग के साथ फ्लिप सीट दी गई है। यह ई-बाइक सिर्फ 10 सेकेंड में 25 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस ई-बाइक में फ्रंट और रियर मे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक के फ्रंट में स्प्रिंग ऑपरेटिड सस्पेंशन और रियर में हाइड्रॉलिक कॉयल स्प्रिंग सस्पेंशन दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Cheapest Electric Bike
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »