Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ

दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का मसौदा जारी किया है। प्रस्ताव के मुताबिक, 2028 से राजधानी में सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन होगा। EV खरीदने पर सब्सिडी और अन्य इंसेंटिव भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 जून 2026 11:58 IST
ख़ास बातें
  • 2028 से सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव
  • EV खरीदने पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी
  • BS-IV वाहन स्क्रैप करने पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव

दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का प्रस्ताव

Photo Credit: Unsplash/ Oxana Melis

दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी का मसौदा जारी किया है, जिसके तहत आने वाले वर्षों में राजधानी में इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicles) को बढ़ावा देने की तैयारी की गई है। प्रपोसल के मुताबिक, 2028 से दिल्ली में नए पेट्रोल और डीजल दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा और सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। इसके अलावा EV खरीदने वालों के लिए सब्सिडी, स्क्रैपेज इंसेंटिव और टैक्स छूट जैसी कई सुविधाओं का भी प्रस्ताव रखा गया है। चलिए पूरी पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2028 से सिर्फ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होंगे रजिस्टर

नई पॉलिसी के मसौदे के अनुसार, 1 अप्रैल 2028 से दिल्ली में नए पेट्रोल और CNG टू-व्हीलर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन होगा। हालांकि, पहले से मौजूद पेट्रोल और डीजल वाहन चलते रहेंगे, लेकिन उन्हें मौजूदा नियमों का पालन करना होगा। इनमें End-of-Life Vehicle (ELV) नियम भी शामिल हैं, जिसके तहत 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को स्क्रैप करना अनिवार्य है।

ई-ऑटो और इलेक्ट्रिक ट्रकों को भी मिलेगा बढ़ावा

पॉलिसी के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से दिल्ली में सिर्फ ई-ऑटो का ही नया रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। वहीं N1 कैटेगरी के इलेक्ट्रिक ट्रकों को खरीदने पर 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव देने का भी प्रस्ताव है।

EV खरीदने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

नई EV पॉलिसी के तहत अलग-अलग कैटेगरी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर सब्सिडी देने का प्रस्ताव रखा गया है।

Advertisement
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: पहले साल 30,000 रुपये, दूसरे साल 20,000 रुपये और तीसरे साल 10,000 रुपये की सब्सिडी।
  • इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर / ई-ऑटो: पहले साल 50,000 रुपये, दूसरे साल 40,000 रुपये और तीसरे साल 30,000 रुपये का इंसेंटिव।
  • N1 कैटेगरी इलेक्ट्रिक ट्रक: अधिकतम 1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव।

सरकार के मुताबिक, सभी इंसेंटिव सीधे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए भेजे जाएंगे।

पुराने व्हीकल स्क्रैप करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये

अगर कोई व्यक्ति BS-IV या उससे पुराने फोर-व्हीलर को स्क्रैप करके नया इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदता है, तो उसे 1 लाख रुपये तक का स्क्रैपेज इंसेंटिव देने का प्रस्ताव है। इसके लिए सरकार अलग से EV इंसेंटिव पोर्टल भी लॉन्च करेगी।

Advertisement

EV खरीदा तो 3 साल तक नहीं बेच सकेंगे

नई पॉलिसी में तीन साल का लॉक-इन पीरियड भी प्रस्तावित है। यानी सरकारी सब्सिडी लेकर खरीदे गए EV को तीन साल तक किसी दूसरे राज्य में रजिस्टर या ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। इसका मकसद सब्सिडी का गलत फायदा उठाने से रोकना है।

Advertisement

नई EV पॉलिसी की अन्य बड़ी बातें

सरकार ने इस नीति के तहत 1 जुलाई 2026 से 31 मार्च 2030 तक EV को बढ़ावा देने की योजना बनाई है। प्रस्ताव के अनुसार, 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम कीमत वाले इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ होगी।

इसके अलावा अगले चार वर्षों में पूरे दिल्ली में 30,000 EV चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक स्कूल बसों के 30% बेड़े को इलेक्ट्रिक बनाना भी है। वहीं हाइब्रिड वाहनों को इस नीति के दायरे से बाहर रखा गया है।
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.