Car Accessories

Car Accessories - ख़बरें

  • Jio ने लॉन्च किया JioCarSync, अब बिना केबल के चलेगा Apple CarPlay और Android Auto
    JioThings ने भारत में नया JioCarSync लॉन्च किया है। यह 2-in-1 वायरलेस अडैप्टर कार में मिलने वाले वायर्ड Apple CarPlay और Android Auto सिस्टम को वायरलेस तरीके से इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस लगभग 5 सेकंड में ऑटो-कनेक्ट हो जाता है और Bluetooth 5.3 व 5GHz Wi-Fi सपोर्ट करता है। यूजर्स इसमें बिना केबल नेविगेशन, कॉलिंग और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टीयरिंग व्हील कंट्रोल्स और वॉयस कमांड्स को भी सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 2,399 रुपये रखी गई है।
  • कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
    Portronics ने भारत में Vayu Cop नाम का नया 6-in-1 कार यूटिलिटी स्टेशन लॉन्च किया है। यह एक पोर्टेबल डिवाइस है जिसमें टायर इन्फ्लेटर, वैक्यूम क्लीनर, एयर ब्लोअर और बैटरी जंप स्टार्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें LED फ्लैशलाइट और पावर बैंक की सुविधा भी मिलती है। डिवाइस में 150 PSI टायर इन्फ्लेटर और 5000Pa सक्शन वाला वैक्यूम क्लीनर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें BLDC मोटर और चार 2000mAh रिचार्जेबल बैटरियां दी गई हैं। Portronics Vayu Cop की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
  • boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
    boAt ने भारतीय बाजार में HIVE Dashcam सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें HIVE Dashcam E1, M1 और F1 शामिल हैं। इस नई सीरीज में लूप रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी फुटेज लॉक, GPS लॉगिंग और HiveCam ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट HIVE Dashcam F1 में डुअल चैनल 4K रिकॉर्डिंग और AI बेस्ड ADAS फीचर्स मिलते हैं। वहीं E1 और M1 मॉडल्स रोजमर्रा की ड्राइव रिकॉर्डिंग और रूट डॉक्यूमेंटेशन पर फोकस करते हैं। HIVE Dashcam सीरीज Amazon और boAt की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • कार में बिना केबल के चलेगा Android Auto, Apple CarPlay! जानें Ultraprolink के इस नए डिवाइस की कीमत
    UltraProlink ने भारत में DriveLink नाम का नया 2-in-1 वायरलेस कार अडैप्टर लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन गाड़ियों के लिए डिजाइन की गई है, जिनमें पहले से wired Android Auto या Apple CarPlay सपोर्ट मौजूद है। DriveLink एक बार Bluetooth के जरिए फोन से पेयर होने के बाद कार स्टार्ट होते ही अपने आप कनेक्ट हो जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसके लिए किसी अलग ऐप या मैन्युअल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। भारत में इसकी कीमत ₹2,999 रखी गई है।
  • Amazon Prime Day 2023 Sale: टायर इन्फ्लेटर से लेकर प्रोजेक्टर हेडलैंप तक, ये हैं बेस्ट कार एक्सेसरीज डील्स
    Amazon अपने सभी प्राइम मेंबर्स को कार एक्सेसरीज की बड़ी रेंज पर अच्छी छूट दे रहा है। सेल के आखिरी कुछ घंटों में आपको इन कार एक्सेसरीज डील्स पर एक नजर डालनी चाहिए।
  • Amazon Great Indian Festival 2021 Sale में कार एक्सेसरीज़ के लिए ये हैं शानदार डील्स!
    यदि आप अपनी कार के लिए अच्छी एक्सेसरीज खरीदने के इंतजार में हैं तो इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट को जरूर देखें। यह आपको हाल में चल रही Amazon Great Indian Festival 2021 Sale का अधिक से अधिक लाभ उठाने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »