BYD की Seal EV को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स, 31 मार्च तक बुकिंग पर मिलेंगे स्पेशल ऑफर

BYD का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। अमेरिकी EV मेकर Tesla को BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2024 22:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी को इसके लिए 200 से अधिक बुकिंग मिली हैं
  • इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है
  • देश में Seal EV को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया जाएगा

कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है

चाइनीज इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर BYD की Seal को देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी को इसके लिए 200 से अधिक बुकिंग मिली हैं। BYD का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। अमेरिकी EV मेकर Tesla को इंटरनेशनल मार्केट में BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

BYD Seal की 31 मार्च तक बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को कुछ बेनेफिट्स भी मिलेंगे। इनमें 7 kW का चार्जर और इंस्टॉलेशन सर्विस, 3 kW का पोर्टेबल चार्जिंग बॉक्स, छह वर्ष की रोड साइड असिस्टेंस और एक इंस्पेक्शन सर्विस शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को तीन वेरिएंट्स - डायनैमिक, प्रीमियम और परफॉर्मेंस में पेश किया गया है। इसनमें से डायनैमिक RWD सेटअप के साथ एंट्री-लेवल वर्जन है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। देश में Seal EV को कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया जाएगा। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगी। 
Advertisement

इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। Seal EV के परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इस वर्ष जनवरी में पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख यूनिट्स से अधिक पर पहुंच गई। पिछले वर्ष जनवरी में यह 6,60,000 यूनिट्स की थी। 

मार्केट रिसर्च फर्म Rho Motion ने बताया है जनवरी में यूरोपियन मार्केट्स में EV की सेल्स 92,741 यूनिट्स की थी। चीन में यह आंकड़ा (प्लग-इन हाइब्रिड को मिलाकर) सात लाख यूनिट्स से अधिक का था। यह एक महीना पहले की तुलना में 37 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि. वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इसमें लगभग 79 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ कारणों से इस वर्ष EV की सेल्स में ग्रोथ कुछ घट सकती है। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की स्टडी के अनुसार, वर्ष 2029 तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों और EV के प्राइसेज समान हो सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.