चीन की कंपनी BYD ने 2024 में अबतक 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचीं!

घरेलू मार्केट के साथ-साथ BYD अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2024 15:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी BYD ने EV सेल्स के मामले में फिर से कमाल कर दिखाया है।
  • कंपनी ने 2024 में अबतक 3,20,000 यूनिट्स से ज्यादा बेच डाली हैं।
  • फरवरी 2024 में 1,22,311 न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की सेल की।

घरेलू मार्केट के साथ-साथ BYD अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही है।

Photo Credit: BYD

चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर कंपनी BYD ने EV सेल्स के मामले में फिर से कमाल कर दिखाया है। कंपनी ने 2024 में अब तक 3 लाख 20 हजार से ज्यादा कारें बेची हैं। हालांकि BYD की पिछले साल इसी अवधि के दौरान ज्यादा सेल्स हुई थीं। इस साल फरवरी में कंपनी की सेल्स में पिछली फरवरी की तुलना में कमी देखने को मिली, लेकिन पूरे साल की परफॉर्मेंस देखें तो इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर ने रफ्तार बनाए रखी है। 

BYD ने Hong Kong Stock Exchange में घोषणा करते हुए कहा कि फरवरी 2024 में उसने 1,22,311 न्यू एनर्जी व्हीकल्स (NEV) की सेल की। जबकि फरवरी 2023 में यह आंकड़ा इससे ज्यादा 1,93,655 यूनिट्स का था। CNMO की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल हुई कम सेल्स का एक कारण लूनर न्यू ईयर हॉलिडे को भी माना जा रहा है। इस दौरान चीन में कंज्यूमर के खर्च करने के रवैये में बदलाव देखा जाता है। लेकिन फरवरी में हुई कम सेल्स के बावजूद भी कंपनी इस साल में अबतक 3,23,804 यूनिट्स बेच चुकी है। इससे पता लगता है कि चीन के न्यू एनर्जी व्हीकल मार्केट में BYD का बोलबाला है। 

कंपनी का Song Plus SUV फरवरी महीने के लिए बेस्ट सेलिंग मॉडल साबित हुआ। इसकी 20,173 यूनिट्स सेल हुईं। Yangwang U8 भी ऑफ रोड व्हीकल्स में पॉपुलर हो रहा है जिसकी 780 यूनिट्स कंपनी सेल कर चुकी है। इसके अलावा Dynasty और Ocean Networks ने भी बीते महीने सेल्स की रफ्तार को बनाए रखा है। Qin, Han, Tang, और Yuan मॉडल्स भी सेल में शामिल हुए। Ocean Network के Seagull और Dolphin मॉडल्स ने भी कंपनी सेल्स के आंकड़े बढ़ाने में योगदान दिया। 

घरेलू मार्केट के साथ-साथ BYD अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवा रही है। कंपनी ने अकेले फरवरी महीने में 23,291 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि कंपनी की ग्रोथ ऐसे ही जारी रहेगी। क्योंकि यह नए मॉडल लॉन्च करने के साथ-साथ डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में अपनी पहचान को और ज्यादा चमकाने में लगी हुई है। कंपनी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान घोषणा की कि यह स्मार्ट कारों में आने वाले समय में 14 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रही है। कंपनी का प्लान 10 से ज्यादा हाई-एंड स्मार्ट ड्राइविंग मॉडल लॉन्च करने का है जिनमें लीडार सेंसर भी मौजूद होंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, BYD sales, BYD sale 2024, BYD sales february 2024

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  3. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  4. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  5. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  6. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  7. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  8. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  9. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.