BMW ने भारत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक i5, सिंगल चार्ज में 516 किलोमीटर की रेंज

देश में इसका टॉप-एंड M60 xDrive वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है
  • यह 3.8 सेकेंड में 100 kmph तक पहुंच सकती है

इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर BMW ने देश में इलेक्ट्रिक i5 को लॉन्च किया है। इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में इसका टॉप-एंड M60 xDrive वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर पर लाया गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BMW i5 M60 में 83.9 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 516 किलोमीटर की है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। इसकी अधिकतम पावर 593 bhp और पीक टॉर्क 795 Nm का है। यह 3.8 सेकेंड में 100 kmph तक पहुंच सकती है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है। इसके साथ 11 kW का वॉल चार्जर दिया जा रहा है। इसके अलावा कस्टमर्स के पास 22 kW AC चार्जर पर अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। इसे 205 kW DC फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से केवल 30 मिनटों में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 
Advertisement

इसमें वर्टिकल तरीके से लगाए गए दो LED DRL के साथ स्लिम हेडलैम्प हैं। इसकी टेललाइट का डिजाइन नई 7 सीरीज /i7 के समान है। इलेक्ट्रिक BMW i5 में 12.3 इंच डिजिल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14.9 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। ये दोनों iDrive 8.5 OS पर चलती हैं। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हैं। इसे नॉन-मैटेलिक Alpine White के अलावा मैटेलिक कलर्स में Mineral White, Sophiosto Grey, Oxide Grey, Brooklyn Grey, Cape York Green, Phytonic Blue, Black Sapphire और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू की जाएगी। 

कंपनी ने इसके साथ दो वर्ष/ अनलिमिटेड किलोमीटर्स की स्टैंडर्ड वॉरंटी की पेशकश की है। इसकी बैटरी के लिए आठ वर्ष या 1,60,000 किलोमीटर की वॉरंटी है। इसका मुकाबला Audi की Q8 e-tron और मर्सिडीज बेंज की EQE से होगा। इस वर्ष की पहली तिमाही में BMW की डिलीवरी 51 प्रतिशत बढ़कर 3,680 यूनिट्स की रही है। इसके अलावा कंपनी ने लगभग 1,810 मोटरसाइकिल्स बेची हैं। देश में लग्जरी कार का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, यह चीन और पश्चिमी देशों की तुलना में काफी कम है। BMW ने बताया पिछले वर्ष रिकॉर्ड सेल्स करने के बाद इस वर्ष की शुरुआत अच्छी रही है। कंपनी के स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Vehicles, Demand, Battery, Features, Market, BMW, Motor, Launch, Booking, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.