Bajaj Chetak EV में लगी आग, कभी राजीव बजाज ने बताया था चेतक को शोला, वीडियो वायरल

Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak ईवी 2.88kwh, 3.2kwh और 3.2kwh बैटरी ऑप्शन में आता है।
  • Bajaj Chetak की रेंज 123 किलोमीटर से लेकर 137 किलोमीटर तक है।
  • Bajaj Chetak EV की कीमत 95,998 रुपये से लेकर 1,27,244 रुपये तक है।

Bajaj Chetak EV में से धुआं निकल रहा है।

Photo Credit: X/@JagrutBharatiya

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पहली बार Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Bajaj Chetak EV जमीन पर पड़ा हुआ है और उसमें से धुआं निकल रहा है। हालांकि, थोड़ी देर बार फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटर की आग को शांत किया। वीडियो में इस घटना को छत्रपति संभाजीनगर में हाई कोर्ट के पास का बताया गया है। वीडियो में कैप्शन पर लिखा है कि "एक बार जब आप बड़ी संख्या में बिक्री शुरू कर देंगे, तो ऐसी घटनाएं सामने आने लगेंगी! इस बार तो ऐसा लग रहा है जैसे Bajaj Chetak  में आग लग रही है।" आइए Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

वीडियो के अनुसार, यह घटना गुरुवार को जालना रोड पर एक व्यस्त ट्रैफिक सिग्नल पर हुई, जहां बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर से धुआं निकला। एक अधिकारी ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने धुआं बुझाने के लिए एक टीम भेजी। वरवंडी गांव के दो किसान भगवान चव्हाण और रवींद्र चव्हाण पानी के पाइप खरीदने के लिए छत्रपति संभाजीनगर आए थे। जब वे सिग्नल पर इंतजार कर रहे थे, उन्होंने देखा कि उनके ई-स्कूटर से धुआं निकलना शुरू हो गया था। पहले ई-स्कूटर को एक तरफ ले जाया गया और सेवन हिल्स फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड टीम ने ई-स्कूटर पर पानी छिड़का और धुआं निकलना बंद हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई।


Advertisement
Bajaj Chetak EV Features


Bajaj Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर 2.88kwh, 3.2kwh और 3.2kwh बैटरी ऑप्शन में आता है। इसकी रेंज 123 किलोमीटर से लेकर 137 किलोमीटर तक है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 73 किलोमीटर तक है। इसमें दी गई मोटर 16 एनएम का पीक टॉर्क और 6.44 एचपी की पावर जनरेट करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटा का समय लगता है। Bajaj Chetak EV की कीमत 95,998 रुपये से लेकर 1,27,244 रुपये तक है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: डेली 2GB इंटरनेट वाला कौन सा प्लान है ज्यादा फायदेमंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  2. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  5. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  7. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  8. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.