Ather Service Carnival 2025: इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का 'Free' हेल्थ चेक और बॉडी पार्ट्स पर 20% डिस्काउंट!

Ather ने अपने ई-स्कूटर यूजर्स के लिए इस फेस्टिव सीजन Service Carnival 2025 लॉन्च किया है, जिसमें फ्री हेल्थ चेक और कई आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2025 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Ather Service Carnival 2025 में फ्री 15-पॉइंट हेल्थ चेक-अप ऑफर
  • लेबर और ब्रेक पैड्स पर 10% डिस्काउंट
  • पॉलिश और बॉडी पार्ट्स पर 20% तक छूट

Ather Service Carnival 2025 में कंपनी फ्री 15-पॉइंट हेल्थ चेक-अप दे रही है

Photo Credit: Ather Energy

Ather Energy ने अपने ई-स्कूटर यूजर्स के लिए एक बार फिर धमाकेदार सर्विस कैंपेन शुरू किया है। कंपनी ने “Ather Service Carnival 2025” का ऐलान किया है, जो 9 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान यूजर्स को उनके Ather स्कूटर की सर्विस पर कई बेनिफिट्स और ऑफर्स मिलेंगे। बता दें कि Ather Energy ने हाल हरी में पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग करने का माइलस्टोन पार किया है। कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले साल कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था।

बात करें Ather Service Carnival 2025 की, तो इस बार के ऑफर में कंपनी फ्री 15-पॉइंट हेल्थ चेक-अप के साथ-साथ कई सर्विस और पार्ट्स पर छूट दे रही है। Ather के मुताबिक, यूजर्स को लेबर और ब्रेक पैड्स पर 10% डिस्काउंट, पेंटेड बॉडी पार्ट्स पर 15% डिस्काउंट और स्कूटर की पॉलिश पर 20% डिस्काउंट मिलेगा। यह कैंपेन पूरे देश के Ather सर्विस सेंटर्स पर लागू होगा।

Ather ने बताया कि यह ऑफर Ather 450 सीरीज और Rizta दोनों मॉडल्स पर लागू रहेगा। सर्विस कार्निवल का मकसद ई-स्कूटर ओनर्स को फेस्टिव सीजन में बेहतरीन मेंटेनेंस सर्विस देना है, ताकि स्कूटर टॉप कंडीशन में बना रहे। कंपनी के अनुसार, फ्री हेल्थ चेक-अप के तहत स्कूटर के 15 अहम पॉइंट्स जैसे बैटरी हेल्थ, ब्रेकिंग सिस्टम, टायर कंडीशन, सस्पेंशन और सॉफ्टवेयर अपडेट्स की जांच की जाएगी।

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ather Energy ने पांच लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। कंपनी की सेल्स बढ़ाने में इसके फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta का बड़ा योगदान है। पिछले वर्ष कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। Ather Energy ने उत्तर और मध्य भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाया है।  

इसी महीने Ather ने जानकारी दी थी कि कंपनी ने पांच लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाने का मील का पत्थर पार कर लिया है। कंपनी ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। Ather Energy के पास तमिलनाडु के होसुर में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के बिडकिन में कंपनी तीसरी फैक्टरी लगा रही है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी ने Ola Electric को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया था।

Advertisement

Ather Service Carnival 2025 कब तक चलेगा?

Ather Service Carnival 2025, 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

किन यूजर्स को इस सर्विस कैंपेन का फायदा मिलेगा?

यह ऑफर Ather 450 सीरीज और Rizta स्कूटर ओनर्स के लिए लागू है।

सर्विस कार्निवल के दौरान क्या-क्या ऑफर मिल रहे हैं?

यूजर्स को फ्री 15-पॉइंट हेल्थ चेक-अप, लेबर और ब्रेक पैड्स पर 10% डिस्काउंट, बॉडी पार्ट्स पर 15% और पॉलिश पर 20% छूट मिलेगी।

Advertisement

क्या यह ऑफर पूरे भारत में वैलिड है?

हां, यह ऑफर देशभर के सभी अधिकृत Ather सर्विस सेंटर्स पर लागू रहेगा।

क्या Ather Care Plans और सर्विस कार्निवल में फर्क है?

हां, Ather Care Plans सालभर के सर्विस पैकेज हैं, जबकि सर्विस कार्निवल सीमित समय की प्रमोशनल सर्विस स्कीम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.