Ather Rizta Price Hike: 1 जनवरी से महंगा हो रहा है एथर का फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर! जानें कितनी बढ़ेगी कीमत?

Ather Rizta को 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था, जो 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट S और Z को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 20:42 IST
ख़ास बातें
  • Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 1 जनवरी से बढ़ोतरी की जा रही है
  • यह ई-स्कूटर मॉडल की कीमत में पहला इजाफा होगा
  • Rizta को 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लाया गया था

Photo Credit: Ather Energy

Ather Rizta को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। ई-स्कूटर को खास फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि भारत में मौजूद किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर में सबसे बड़ी सीट शामिल है। इसमें भरपूर स्टोरेज स्पेस मिलने का भी दावा किया जाता है। अब, कंपनी ने घोषणा की है कि Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। हालांकि, ग्राहकों के पास अभी भी इसे लॉन्च प्राइस पर खरीदने के लिए कुछ हफ्तों का समय बचा है।

Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है। यह ई-स्कूटर मॉडल की कीमत में पहला इजाफा होगा। HT Auto की रिपोर्ट के मुताबिक, डीलर्स ने पब्लिकेशन को बताया है कि नए Rizta की कीमतों में 1 जनवरी, 2025 से बढ़ोतरी होगी, जिसके बाद इंट्रोडक्टरी प्राइस की समयसीमा समाप्त हो जाएंगी। मौजूदा कीमतों से लगभग 5,000-6,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। 
Advertisement

Ather Rizta को 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया था, जो 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसमें दो वेरिएंट S और Z को पेश किया है। ई-स्कूटर Pangong Blue, Cardamom Green, Alphonso Yellow, Deccan Grey, Siachen White और Deccan Grey जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्द होगा। 

Ather Rizta को कंपनी ने फैमिली स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया है। यह स्कूटर 900mm लम्बी सीट के साथ आता है जिसके नीचे का कम्पार्टमेंट भी काफी बड़ा है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों का काफी सामान रखा जा सकता है। स्कूटर में कुल मिलाकर 56 लीटर का स्पेस मिल जाता है। वेरिएंट्स के हिसाब से इसमें बैटरी भी अलग अलग साइज में आती है। Rizta S में 2.9kWh की बैटरी आती है जो कि इसे 105 किलोमीटर तक चला सकती है। Rizta Z वेरिएंट में कंपनी ने फिर से बैटरी के लिए दो ऑप्शन दे दिए हैं। एक 2.9kW बैटरी के साथ आता है, जबकि दूसरा 3.7kWh बैटरी के साथ आता है। इसकी रेंज 125 किलोमीटर बताई गई है। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी के साथ कंपनी 5 साल, या फिर 60 हजार किलोमीटर तक वारंटी दे रही है। इसके अलावा यहां IP67 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। Z मॉडल में 7 इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन फीचर भी है। Rizta S में डीपव्यू LCD डिस्प्ले दिया गया है जो कि Ather 450S में भी मिलता है। Rizta में कंपनी ने दो राइड मोड दिए हैं जिनमें Smart Eco और Zip शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप रफ्तार पर दौड़ सकता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  9. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  10. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.