• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ather Rizta: खली को आखिरकार मिल गई बड़ी सीट! अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया टीज

Ather Rizta: खली को आखिरकार मिल गई बड़ी सीट! अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया टीज

Ather Rizta के लेटेस्ट टीजर वीडियो में पूर्व WWE सुपरस्टार खली Rizta की बड़ी सीट से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Ather Rizta: खली को आखिरकार मिल गई बड़ी सीट! अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर को किया टीज
ख़ास बातें
  • Ather अप्रैल में Rizta नाम से एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है
  • कंपनी इस ई-स्कूटर को बड़ी सीट के लिए लगातार टीज कर रही है
  • मौजूदा एथर ई-स्कूटर्स के समान फीचर्स से लैस हो सकता है नया ई-स्कूटर
विज्ञापन
बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप Ather Energy अपने अपकमिंग फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर, Rizta को लगातार टीज कर रही है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का इसमें मिलने वाली बड़ी सीट के नाम पर प्रचार कर रही है। देशभर के कई शहरों में होर्डिंग से शुरुआत करते हुए अब Ather इस अपकमिंग स्कूटर को मशहूर हस्थियों के जरिए टीज करा रही है, जिसमें लेटेस्ट शख्स WWE सुपरस्टार द ग्रेट खली (Khali) हैं।

Ather Rizta के लेटेस्ट टीजर वीडियो में पूर्व WWE सुपरस्टार खली Rizta की बड़ी सीट से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में खली एक-एक करके पॉपुलर मोटरसाइकिलों और स्कूटर की सीट पर अपना ट्रेडमार्क तमाचा मारते हैं, लेकिन उनकी छोटी सीट से खासा खुश नजर नहीं आते हैं। इसके बाद वह अपकमिंग Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की सीट पर तमाचा मारते हैं और आखिरकार बोलते हैं "सबसे बड़ी सीट मिल गई।"
 

एथर पिछले कुछ समय से Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर को उसकी बड़ी सीट के लिए टीज कर रही है। कंपनी ने इसकी शुरुआत होर्डिंग्स के जरिए की थी, जहां लिखा गया था कि "XXXXXXL सीट वाला स्कूटर" और इसके बाद कंपनी ने टीजर के लिए लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमीडियन अनुभव बस्सी के साथ भी पार्टनर किया।
 

जबकि एथर ने पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे ही रखा है, उम्मीद की जा रही है कि रिज्टा कंपनी की मौजूदा रेंज की कुछ खासियतों से लैस होगा। इसमें टचस्क्रीन फंक्शनैलिटी और स्मार्टफोन इंटिग्रेशन के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल की उम्मीदकी जा सकती है। इसके अलावा, अन्य प्रोडक्ट्स के समान इसमें विभिन्न राइड मोड, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »