Ather ने घटाया 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस, ज्यादा फीचर्स के साथ मिलेगा प्रो वेरिएंट

Ather Energy ने इसका एक प्रो पैक वेरिएंट पेश किया है जिसमें वे सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे जो पहले स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलते थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Ather Energy ने इसका एक प्रो पैक वेरिएंट पेश किया है
  • इसमें वे सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे जो पहले स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलते थे
  • कंपनी के एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़कर 108 हो गई है

कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ाकर 15 प्रतिशत से अधिक हो गया है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर Ather Energy ने अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस घटा दिया है। यह 98,183 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के प्राइस पर उपलब्ध होगा। इसके साथ ही कंपनी ने 450 Plus वेरिएंट को समाप्त कर दिया है। Ather Energy ने इसका एक प्रो पैक वेरिएंट पेश किया है जिसमें वे सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे जो पहले स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलते थे। 

Ather 450X में राइड मोड्स, टचस्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स नहीं मिलेंगे। इसके फीचर्स वाले वेरिएंट प्रो पैक में ये सभी फीचर्स होंगे। इसका प्राइस 1,28,443 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होगा। हालांकि, इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की पावर और परफॉर्मेंस में कोई अंतर नहीं होगा। Ather Energy के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Ola Electric के S1 Pro से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस वजह से Ather ने प्राइस में कमी कर सेल्स को बढ़ाने की योजना बनाई है। Ather Energy ने कस्टमर्स को एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी कर ली है। इसके अलावा कंपनी ने 1,000 फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए हैं। कंपनी ने फरवरी में Ather 450 सीरीज की 12,147 यूनिट्स की बिक्री की थी। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 495 प्रतिशत की ग्रोथ है। 
Advertisement

कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 15.5 प्रतिशत हो गया है। इसने फरवरी में छह नए एक्सपीरिएंस सेंटर खोले हैं। इसके एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इसकी मौजूदगी 81 शहरों में है। इसका Ather Grid देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है। कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक करने की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने का एक बड़ा कारण चार्जिंग स्टेशंस की कमी है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में नए फीचर्स लाने की तैयारी भी कर रही है। 

पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। Ather ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की उपलब्धि हासिल की थी। हाल ही में कंपनी ने अपनी Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए कुछ अपग्रेड्स की घोषणा की थी। इनमें AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.