100km रेंज वाला मॉडल 99,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में शुरू होगी।
Photo Credit: Ather Energy
Ather Konarc कंपनी का नया, सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर आया है। इसे कंपनी ने अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।
Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया है। बॉडी की मजबूती का दावा स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ किया गया है। वहीं, मेटल बॉडी पैनल इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं। सीट के नीचे काफी बड़ा स्पेस इसकी एक अन्य खूबी है। कंपनी ने 1 लाख रुपये से सस्ती कीमत में इसे लॉन्च किया है। आइए जानते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc में और क्या दिया गया है खास।
Ather Konarc को कंपनी अलग-अलग वेरिएंट्स में लाई है। अभी Konarc S वेरिएंट को कंपनी मार्केट में उतारा है। इसमें भी तीन रेंज वाले मॉडल आते हैं। 100km रेंज वाला मॉडल 99,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में शुरू होगी। 125km रेंज वाला मॉडल 1,21,999 रुपए में आता है। वहीं, 161km रेंज वाला मॉडल 1,44,999 रुपए में पेश किया गया है। सभी कीमत एक्स-शोरूम हैं। पिछले दोनों वेरिएंट्स की डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होगी।
Ather Konarc कंपनी का नया, सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर आया है। इसे कंपनी ने अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ मेटल बॉडी पैनल दिए गए हैं। आगे की तरफ 14 इंच टायर, और पीछे की तरफ 12 इंच टायर मिलते हैं। 1,352 mm व्हीलबेस के साथ कंपनी ने इसे अपना अबतक का सबसे लम्बा स्कूटर कहा है। ब्रांड के अनुसार, स्कूटर में सीट के नीचे 31 लीटर का बड़ा स्पेस मिल जाता है।
बैटरी के लिए 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के बैटरी विकल्प दिए गए हैं। स्कूटर में एल्युमिनियम बैटरी केसिंग लगी है। कंपनी ने इन्हें IP67 रेट किया है जिससे ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट हो जाती हैं। स्कूटर में एथर का नया AeBS ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो 20% ज्यादा ब्रेकिंग पावर देता है। स्कूटर में स्किड कंट्रोल, ऑटो होल्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स भी आते हैं। यानी राइडिंग के दौरान अधिकतम कंट्रोल यह राइडर को दे सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह राइड को आरामदायक बनाता है जिसके लिए इसमें पैडेड ग्रैब हैंडल, एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है। स्कूटर में रियर सस्पेंशन भी मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!