Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर

पिछले महीने Ather Energy के Rizta फैमिली स्कूटर ने लॉन्च के दो वर्ष के अंदर तीन लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। यह कंपनी का पहला फैमिली स्कूटर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2026 22:37 IST
ख़ास बातें
  • यह फीचर AtherStack 7 सॉफ्टवेयर अपडेट के हिस्से के तौर पर लाया गया है
  • AtherStack 7 की एक विशेषता सड़क पर गड्डों का अलर्ट देने का फीचर है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इससे यूजर्स को टचस्क्रीन का इस्तेमाल करने की कम जरूरत होगी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Ather Energy ने अपने Rizta और 450 सीरीज के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए नया वॉयस कमांड फीचर शुरू किया है। यह फीचर AtherStack 7 सॉफ्टवेयर अपडेट के हिस्से के तौर पर लाया गया है। इस सॉफ्टेयर अपडेट में कुछ नए सेफ्टी और कनेक्टिविटी फीचर्स ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए लाए गए हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वॉयस असिस्टेंट फीचर से यूजर्स अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को नेविगेशन, फोन कॉल्स करने, म्यूजिक प्ले करने और अन्य सपोर्टेड फंक्शंस के लिए वॉयस कमांड दे सकेंगे और उन्हें टचस्क्रीन का इस्तेमाल करने की कम जरूरत होगी। AtherStack 7 में वॉयस असिस्टेंट के अलावा सेफ्टी और कन्विनिएंस में सुधार के लिए कुछ फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें व्हीकल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और खतरों की आशंका के जल्द नोटिफिकेशंस शामिल हैं, जिससे यूजर्स को डिस्प्ले की लगातार निगरानी करने की जरूरत नहीं होगी। 

AtherStack 7 की एक विशेषता सड़क पर गड्डों का अलर्ट देने का फीचर है। इसके लिए IMU सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यूजर्स को गड्डों के बारे में डैशबोर्ड पर नोटिफिकेशन और वॉयस प्रॉम्प्ट के जरिए चेतावनी दी जाएगी। पिछले महीने Ather Energy के Rizta फैमिली स्कूटर ने लॉन्च के दो वर्ष के अंदर तीन लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। यह कंपनी का पहला फैमिली स्कूटर है। कंपनी की सेल्स में Rizta की बड़ी हिस्सेदारी है। 

पिछले वर्ष दिसंबर में Rizta ने दो लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। इसके बाद इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने इस वर्ष मई तक अगली एक लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल की है। इससे Rizta की तेजी से बढ़ती डिमांड का संकेत मिल रहा है। Ather Energy की महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे मार्केट्स में पहुंच बढ़ाने में Rizta का महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले फाइनेंशियल ईयर के अंत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 17.3 प्रतिशत की थी। Ather Energy ने बताया था कि दक्षिण भारत के मार्केट में उसकी अग्रणी स्थिति बनाने में Rizta से मदद मिली है। कंपनी के पोर्टफोलियो में Rizta के अलावा 450S, 450X और 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। Rizta में बड़ी सीट के साथ 56 लीटर की स्टोरेज दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्किड कंट्रोल, थेफ्ट अलर्ट और टो अलर्ट जैसे सेफ्टी और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.