Ather 450S HR और 450S LR इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द होंगे लॉन्च? अप्रूवल डॉक्युमेंट हुए लीक

Ather 450S की सर्टिफाइड रेंज 115 Km और ट्रू रेंज 90 Km बताई जाती है। वहीं, Ather 450X को या तो 2.9 kWh या 3.7 kWh बैटरी पैक के साथ बेचा जाता है, जिनकी दावे अनुसार सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 111 Km और 150 Km है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2023 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Ather दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है
  • इनके मॉडल नेम 450S HR और 450S LR हो सकते हैं
  • इन नए मॉडल्स के अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है
एथर एनर्जी (Ather Energy) ने पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत बनाया है। इस मार्केट को फिलहाल Ola Electric अपनी S1 सीरीज से लीड करती है, जिसमें प्रीमियम के साथ-साथ किफायती मॉडल भी उपलब्ध है। ऐसे में प्रतीत होता है कि Ather भी अपनी लाइनअप को तेजी से बढ़ाने के ऊपर काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Ather 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था और अब लीक हुए कुछ डॉक्युमेंट इशारा करते हैं कि Ather जल्द 450S HR और 450S LR नाम के मॉडल मार्केट में लॉन्च करने की योजना बना रही है।

Gaadiwaadi ने अपनी रिपोर्ट में दो डॉक्युमेंट शेयर किए हैं, जो इशारा देते हैं कि Ather दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर विकसित कर रही है, जिनके मॉडल नेम 450S HR और 450S LR हो सकते हैं। नाम से पता चलता है कि नए मॉडल मौजूदा 450S के वेरिएंट्स हो सकते हैं, जिसे Ather ने हाल ही में भारत में लॉन्च किया था। इन नए मॉडल्स के अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, अनुमोदन के लिए दायर किए जाने वाले ये सर्कुलर डॉक्युमेंट इशारा देते हैं कि कंपनी आने वाले समय में लाइनअप में कुछ नए बैटरी पैक भी शामिल कर सकती है। बैटरी पैक के आधार पर Ather 450S HR को मौजूदा 450S से ऊपर रखा जा सकता है। वर्तमान में, 450S 2.9 kWh बैटरी पैक का उपयोग करता है और यदि 450S HR में एक बड़ा बैटरी पैक आता है, तो यह निश्चित रूप से 450S लाइनअप का विस्तार करेगा।

बता दें कि Ather 450S की सर्टिफाइड रेंज 115 Km और ट्रू रेंज 90 Km बताई जाती है। वहीं, Ather 450X को या तो 2.9 kWh या 3.7 kWh बैटरी पैक के साथ बेचा जाता है, जिनकी दावे अनुसार सर्टिफाइड रेंज क्रमश: 111 Km और 150 Km है।
Advertisement

Ather 450S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये और Ather 450X की एक्स-शोरूम 1.38 लाख रुपये है। टू-व्हीलर निर्माता इन्हें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए भी बुक करने का ऑप्शन देता है। 3.7 kWh बैटरी पैक के साथ 450X की बिक्री अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी। Pro पैक की कीमत 450S के लिए 14,000 रुपये, 2.9 kWh बैटरी के साथ 450X के लिए 16,000 रुपये और 3.7 kWh बैटरी के साथ 450X के लिए 23,000 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather 450, Ather 450X, Ather 450S, Ather 450S HR, Ather 450S LR
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.