Ather 450S और अपेडेटड Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 150 किलोमीटर रेंज और दमदार फीचर्स

अपडेटेड Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.7 kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज में 150 km की रेंज प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अगस्त 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये है।
  • Ather 450X की एक्स-शोरूम 1.38 लाख रुपये है।
  • Ather 450S में 2.9 kWh की बैटरी है, जिसकी रेंज 115 km किमी है।

Ather 450S की रेंज 115 km है।

Photo Credit: Ather

Ather Energy ने आज भारतीय बाजार में Ather 450S और अपडेटेड Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं। Ather 450S और 450X में 7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Ather 450S और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर में नया स्विचगियर और दो स्विच एडिशन वन-क्लिक रिवर्स और जॉयस्टिक से लैस है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल दिया गया है। यह फीचर तब काम करता है जब ब्रेक्स को 50 किमी की स्पीड पर लगाया जाता है। इस दौरान ब्रेक लाइट ब्लिंक करना शुरू कर देती है। यहां हम आपको Ather 450S और अपडेटेड Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं।


Ather 450S और Ather 450X की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Ather 450S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये और Ather 450X की एक्स-शोरूम 1.38 लाख रुपये है। टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Ather 450S और 450X की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। 2.9 kWh बैटरी के साथ Ather 450X  की डिलीवरी अगस्त के तीसरे हफ्ते, 450S की डिलीवरी अगस्त के आखिर तक और 3.7 kWh बैटरी के साथ 450X की बिक्री अक्टूबर, 2023 से शुरू होगी। Pro पैक की कीमत 450S के लिए 14,000 रुपये, 2.9 kWh बैटरी के साथ 450X के लिए 16,000 रुपये और 3.7 kWh बैटरी के साथ 450 के लिए 23,000 रुपये होगी। 


Ather 450S की बैटरी और रेंज 


Ather 450S में 2.9 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 115 km की IDC रेंज प्रदान करती है। इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-40 kmph प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 kmph है। वहीं Ather 450S में 5.4 kW की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। चार्जिंग समय की बात करें तो बैटरी सिर्फ 6 घंटे 36 मिनट में 0-80 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।  Ather Grid फास्ट चार्जर की मदद 1.5 किमी प्रति मिनट में चार्ज हो सकती है।


Advertisement
Ather 450X की बैटरी और रेंज


अपडेटेड Ather 450X में 2.9 kWh और 3.7 kWh बैटरी का ऑप्शन मिलेगा। रेंज की बात करें तो 2.9 kWh बैटरी वेरिएंट सिंगल चार्ज में 115 km रेंज और 3.7 kWh बैटरी वेरिएंट सिंगल चार्ज में 150 km की रेंज प्रदान करेगा। Ather 450X सिर्फ 3.3 सेकेंड्स में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है और 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। 450X  में दी गई इलेक्ट्रिक मोटर 6.4 kW की पावर और 26 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather Energy, Ather 450S, Ather 450X, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.