Ampere ने IPL में लॉन्च किया 107 किलोमीटर रेंज वाला Primus RCB Edition इलेक्ट्रिक स्कूटर

Ampere Primus RCB एडिशन की टॉप स्पीड 77 kmph की है। इसकी 3.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 14:06 IST
ख़ास बातें
  • इसकी प्री-बुकिंग 499 रुपये में कराई जा सकती है
  • इसके प्राइस की घोषणा नहीं की गई है
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज में रेंज 107 किलोमीटर की है

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सीमित संख्या में बनाया जाएगा

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाने वाली Greaves Electric Mobility के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड Ampere ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Royal Challengers Bangalore टीम के साथ अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए नए Primus RCB एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है। 

यह लोकप्रिय क्रिकेट टूर्नामेंट इस सप्ताह शुरू हुआ है। Ampere Primus RCB को सीमित संख्या में बनाया जाएगा। इसकी प्री-बुकिंग 499 रुपये में कराई जा सकती है। हालांकि, इसके प्राइस की घोषणा नहीं की गई है। Greaves Electric Mobility के CEO, Sanjay Behl ने बताया, "Ampere Primus कई तरह के इस्तेमाल के लिए बेहतर है। इसे आधुनिक युवा कस्टमर्स काफी पसंद करते हैं। RCB थीम वाला एडिशन टीम की स्पिरिट, स्पोर्ट और हर गली फुली इलेक्ट्रिक के हमारे उद्देश्य के अनुसार है।" Ampere Primus RCB एडिशन की टॉप स्पीड 77 kmph की है। इसकी 3.4 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है और यह 4.2 सेकेंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ सकता है। 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LFP बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह एक लाख किलोमीटर तक चल सकता है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज 107 किलोमीटर की है। इसमें तीन राइडिंग मोड, कॉम्बि ब्रेकिंग और 22 लीटर की स्टोरेज कैपेसिटी है। इसकी बैटरी को लगभग पांच घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की थी। Ampere Magnus EX इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पांच कलर ऑप्‍शंस में उपलब्ध है। इसे एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। 

IPL की शुरुआत 31 मार्च से हुई है। इसमें 10 टीमें शामिल हैं। इस वर्ष IPL का 16वां एडिशन है। पिछली बार इसे Gujarat Titans ने जीता था। इस बार दर्शकों को स्ट्रीमिंग का नया एक्सपीरिएंस मिलेगा। JioCinema ने इसके स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। इस वर्ष यह टूर्नामेंट परंपरागत लीग फॉर्मेट पर होगा। इसमें प्रत्येक टीम अन्य टीमों के साथ एक बार अपने घरेलू मैदान पर और दूसरी बार बाहर खेलेगी। टॉप चार टीमें प्लेऑफ में जाएंगी। टूर्नामेंट 31 मार्च से 28 मई तक खेला जाएगा। इसका फाइनल गुजरात के अहमदाबाद में होगा। पिछले कुछ वर्षों में IPL की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस टूर्नामेंट भारत के अलावा विदेश में भी बड़ी संख्या में दर्शकों की दिलचस्पी होती है। 



 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  3. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  2. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  3. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  4. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  5. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  6. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  7. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  8. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  9. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
  10. क्लाइमेट चेंज धीमी कर रहा है पृथ्वी की गति! हो सकता है बड़ा खतरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.