इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर बोले भारतीय: कीमत की फिक्र नहीं है साहब, बैटरी से डर लगता है!

Cybermedia Research (CMR) की एक रिपोर्ट कहती है कि 50 प्रतिशत भारतीय अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने के लिए सक्षम हैं, लेकिन 54 प्रतिशत लोगों को बैटरी ऑपरेटिड गाड़ियों की क्वालिटी पर अभी भी संदेह है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 नवंबर 2022 21:45 IST
ख़ास बातें
  • लगभग 50 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता अब ईवी खरीदने के लिए सक्षम हैं
  • 54 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी ईवी की क्वालिटी को लेकर चिंतित हैं
  • सीमित चार्जिग इंफ्रास्ट्रक्चर और रेंज नहीं है ज्यादातर भारतीयों की चिंता

लगभग 50 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता अब ईवी खरीदने के लिए सक्षम हैं

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट तेजी से बढ़ रही है, चाहे टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर। हालांकि, अभी भी ईवी को लेकर लोगों की चिंता ज्यादा कीमत नहीं, बल्कि उनकी क्वालिटी है। पिछले कुछ महीनों में देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने की कई घटनाएं रिपोर्ट की गई, जिनमें से कुछ में लोगों ने जान भी गंवाई है। शायद यही कारण है कि एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि जहां एक ओर लगभग 50 प्रतिशत भारतीय उपभोक्ता अब ईवी खरीदने के लिए सक्षम हैं, वहीं 54 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी ईवी की क्वालिटी को लेकर चिंतित हैं।

Business Standard के अनुसार, Cybermedia Research (CMR) की एक रिपोर्ट कहती है कि 50 प्रतिशत भारतीय अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने के लिए सक्षम हैं, लेकिन 54 प्रतिशत लोगों को बैटरी ऑपरेटिड गाड़ियों की क्वालिटी पर अभी भी संदेह है। रिपोर्ट के अनुसार, उपभोक्ता ईवी रेंज की चिंता या अपफ्रंट कॉस्ट, या सीमित ईवी चार्जिग इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण ईवी से दूर नहीं भाग रहे हैं, बल्कि यहां उनकी मुख्य चिंता वाहन या उसकी बैटरी से संबंधित है।

सीएमआर में स्मार्ट मोबिलिटी प्रैक्टिस के विश्लेषक जॉन मार्टिन ने कहा, लंबे समय से, सीमित ईवी चार्जिग इंफ्रास्ट्रक्चर और रेंज की चिंता को ईवी अपनाने के लिए बाधाओं के रूप में माना गया है। हालांकि, ऑटोमोटिव ओईएम ने पहले ही 200 किलोमीटर या उससे अधिक की पर्याप्त रेंज वाले इलेक्ट्रिक वाहन तैयार कर लिए हैं।

मार्टिन ने आगे बताया कि EVs के लिए संभावित ग्राहक उनकी क्वालिटी के लिए ज्यादा चिंतित हैं। क्वालिटी से यहां मतलब इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाहरी बिल्ड से लेकर बैटरी पैक और आंतरिक पुर्जें है।

रिपोर्ट आगे कहती है कि मार्टिन के अनुसार, OEM के लिए, EVs की क्वालिटी और क्षमता के बारे में निरंतर जागरूकता पैदा करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। बता दें कि पिछले कुछ समय में, इलेक्ट्रिक व्हीकल में लगातार आग लगने की घटनाओं ने सरकार को इस ओर गंभीरता से विचार करने पर मजबूर किया था। हाल ही में सरकार ने आग लगने की इन घटनाओं के लिए एक खास कमेटी का गठन भी किया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric vehicles, electric cars, Electric scooters
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  3. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  4. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  6. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  8. WhatsApp पर आ रही इस फाइल से रहें सावधान, हैक हो सकता है आपका PC
  9. Realme P4x 4G 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Samsung Galaxy M47 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.