What is Iron Dome? क्‍या है आयरन डोम डिफेंस सिस्‍टम, जिसने ईरानी हमलों से इस्राइल को बचाया!

What is Iron Dome : मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए आयरन डोम सिस्‍टम रडार का इस्‍तेमाल करता है।

What is Iron Dome? क्‍या है आयरन डोम डिफेंस सिस्‍टम, जिसने ईरानी हमलों से इस्राइल को बचाया!

इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम में इस्राइल में अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है।

ख़ास बातें
  • आयरन डोम सिस्‍टम है चर्चा में
  • इस्राइल का मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम है
  • ईरानी मिसाइलों को दिया है जवाब
विज्ञापन
पश्चिम एशिया का देश इस्राइल (Isreal Gaza war) बीते कई महीनों से जंग में है। गाज़ा में हमास आतंकी ग्रुप का सफाया करने के इरादे से उसने युद्ध छेड़ा हुआ है। रविवार तड़के इस्राइल पर तब मुसीबत आई, जब ईरान ने सैकड़ों मिसाइलों से उसपर हमला (Isreal Iran war) कर दिया। ईरान ने यह हमला सीरिया में उसके दूतावास पर किए गए हमले के जवाब में किया, जो काफी हद तक नाकाम रहा। कहा जा रहा है कि इस्राइल के मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम ‘आयरन डोम' (Iron Dome) ने ज्‍यादातर मिसाइलों को तबाह कर दिया। आखिर क्‍या है आयरन डोम (What is Iron Dome?), जो एक सुरक्षा कवच (Iron Dome Features) की तरह इस्राइल को बचा रहा है।     
 

What is Iron Dome? 

राफेल एडवांस्‍ड डिफेंस सिस्‍टम पर मिली इन्‍फर्मेशन के अनुसार, आयरन डोम डिफेंस सिस्‍टम को शॉर्ट-रेंज हथियारों से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिफेंस सिस्टम हर मौसम में काम कर सकता है। मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए आयरन डोम सिस्‍टम रडार का इस्‍तेमाल करता है। यह उन रॉकेटों का पता लगा सकता है, जिनके आबादी वाले इलाकों में हमला करने की संभावना होती है। इंटरसेप्‍टर मिसाइलों को भी सिर्फ उन्‍हीं मिसाइलों पर दागा जाता है, जो आबादी में गिरने वाली होती हैं।  

इस मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम को इस्राइल में अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया है। हर सिस्‍टम में तीन से चार लॉन्‍चर शामिल होते हैं, जो 20 इंटरसेप्टर मिसाइलों को फायर कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, आयरन डोम के फ‍िक्‍सड और मोबाइल वर्जन इस्राइल ने बनाए हैं। 
 

Iron Dome कितना प्रभावी है? 

रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइल की सेना दावा करती है कि आयरन डोम का सक्‍सेस रेट 90 फीसदी है। गाज़ा से पिछले साल जब हमास ने इस्राइल पर हमला किया तो एकसाथ हजारों की संख्‍या में रॉकेट दागे। उनमें से ज्‍यादातर रॉकेट्स को आयरन डोम ने नाकाम किया, लेकिन कुछ आबादी वाले इलाकों में गिरे और जान-माल का नुकसान किया। आयरन डोम सिस्‍टम नहीं होता तो इस्राइल पर हुआ हमला बहुत ज्‍यादा विनाशक होता। 
 

ऐसे डेवलप हुआ आयरन डोम

साल 2006 में इस्राइल और आतंकी समूह हिजबुल्लाह के बीच भीषण संघर्ष हुआ, जिसमें कई इस्राइली नागरिक मिसाइल हमलों में मारे गए। उसके बाद इस्राइल ने नए मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम के डेवलपमेंट पर काम शुरू किया। आयरन डोम को इजरायली फर्म राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स और इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है। इसमें अमेरिका ने मदद की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »