What is RLV : ISRO तीसरी बार पुष्‍पक विमान उड़ाने की तैयारी में, जानें इसके बारे में

ISRO Pushpak Viman RVL : मौसम ठीक रहा तो RLV के साथ तीसरी लैंडिंग की कोशिश करेगा इसरो। इसका नाम पुष्‍पक भी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 जून 2024 14:19 IST
ख़ास बातें
  • रीयूजेबल लॉन्‍च वीकल के लैंडिंग एक्‍सपेरिमेंट की तैयारी
  • मौसम सही रहा तो अगले हफ्ते हो सकता है एक्‍सपेरिमेंट
  • फ्यूूचर के स्‍पेस मिशनों में काम आएगा यह वीकल

RLV को सबसे पहले 2 अप्रैल 2023 को ISRO, DRDO और इंडियन एयरफोर्स ने मिलकर लैंडिंग टेस्ट किया था।

Photo Credit: ISRO

ISRO Pushpak Viman RVL : भारत की स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) अपने रीयूजेबल लॉन्‍च वीकल (RLV) को एक बार फ‍िर टेस्‍ट कर सकती है। मौसम ठीक रहा तो RLV के साथ तीसरी लैंडिंग की कोशिश करेगा इसरो। इसका नाम पुष्‍पक (Pushpak) भी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तीसरी लैंडिंग के लिए पुष्पक और चिनूक हेलीकॉप्टर समेत बाकी तैयारियां कर ली गई हैं। मौसम ने साथ नहीं दिया तो लॉन्‍च टेस्‍ट को अगले सप्‍ताह के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। 
 

एक साल से हो रही टेस्टिंग 

RLV को सबसे पहले 2 अप्रैल 2023 को ISRO, DRDO और इंडियन एयरफोर्स ने मिलकर लैंडिंग टेस्ट किया था। तब आरएलवी को चिनूक हेलिकॉप्टर से करीब पांच किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया था। दूसरी बार इसका लै‍ंडिंग टेस्‍ट इस साल 22 मार्च को किया गया। तीसरी लैंडिंग का मकसद वीकल की परफॉर्मेंस, गाइडेंस और लैंडिंग क्षमताओं को इम्‍प्रूव करना है। 

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, RLV को डेवलप करने वाले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक एस उन्नीकृष्णन नायर ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं। फ‍िलहाल मौसम खराब है। 14 तारीख तक मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो हम अगले सप्‍ताह एक्‍सपेरिमेंट कर सकते हैं। यह आखिरी लैंडिंग एक्‍सपेरिमेंट होगा और उसके बाद ऑर्बिटल में री-एंट्री की कोशिश शुरू की जाएगी। 
 

क्‍या काम करेगा पुष्‍पक?

पुष्पक विमान के नाम से प्रचलित RLV एक तरह का स्‍पेस शटल है। जब यह तैयार हो जाएगा तो इसकी मदद से स्‍पेस में सैटेलाइट्स और कार्गो को पहुंचाया जाएगा। इसे पूरी तरह से देश में डेवलप किया जा रहा है। जब इसका बड़ा वर्जन रेडी हो जाएगा तो उससे अंतरिक्ष में पहुंचने की उम्‍मीदें बढ़ जाएंगी। 

रीयूजेबल लॉन्‍च वीकल के होने से भारत का स्‍पेस लॉन्‍च में होने वाला खर्च कम हो सकता है। अमेरिका की प्राइवेट स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' काफी वक्‍त से रीयूजेबल लॉन्‍च वीकल्‍स को इस्‍तेमाल कर रही है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  4. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  5. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  6. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  7. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  8. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  9. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
  10. CMF Clip Pro ईयरबड्स लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, कॉल नॉयज कैंसलेशन के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.