भारतीय सेना को मिला पोर्टेबल Igla-S एयर डिफेंस सिस्टम, पाकिस्तान बॉर्डर पर होगा तैनात

रूस में बने Igla-S Man पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम का पहला बैच 100 मिसाइलों के साथ मिला है। भारतीय सेना की एक रेजीमेंट को इसकी सप्लाई की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 23:40 IST
ख़ास बातें
  • यह हाथ में पकड़ा जाने वाला डिफेंस सिस्टम है
  • इससे कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों को गिराया जा सकता है
  • यह क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे टारगेट्स को भी नष्ट कर सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना की मारक क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। इन क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए सेना को रूस में बने Igla-S Man पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम का पहला बैच 100 मिसाइलों के साथ मिला है। यह एक बड़ी डील का हिस्सा है जिसमें इनकी देश में मैन्युफैक्चरिंग शामिल है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Igla-S को सेना की बहुत कम दूरी की एयर डिफेंस (VSHORAD) क्षमताओं को बढ़ाने के लिए खरीदा दया है। यह हाथ में पकड़ा जाने वाला डिफेंस सिस्टम है जिसे एक व्यक्ति या क्रू ऑपरेट कर सकता है। इससे कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमानों को गिराया जा सकता है। यह क्रूज मिसाइलों और ड्रोन जैसे टारगेट्स को भी नष्ट कर सकता है। Igla-S सिस्टम में 9M342 मिसाइल, 9P522 लॉन्चिंग मैकेनिज्म, 9V866-2 मोबाइल टेस्ट स्टेशन और 9F719-2 टेस्ट सेट शामिल हैं। ये कंपोनेंट्स एक विस्तृत एयर डिफेंस सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए एक साथ कार्य करते हैं। 
Advertisement

पिछले वर्ष नवंबर में भारत ने रूस के साथ 400 मिसाइलों और 120 लॉन्चर्स के लिए कॉन्ट्रैक्ट किया था। इसका पहला बैच रूस से पहुंच गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट के बाकी हिस्सों की मैन्युफैक्चरिंग रूस से ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी के जरिए एक भारतीय कंपनी करेगी। Igla-S सिस्टम उत्तरी बॉर्डर पर ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए है। सूत्रों ने बताया कि एक रेजीमेंट को ये सिस्टम मिल गया है और कुछ अन्य को इसकी जल्द सप्लाई की जाएगी। भारतीय सेना के लिए बहुत कम दूसरी की एयर डिफेंस क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) कांग्रेस की अगुवाई वाली UPA सरकार के कार्यकाल में लगभग 14 वर्ष पहले जारी किया गया था। Igla-S को बनाने वाली रूस की Rosoboronexport ने इसके लिए बिड जीती थी। इसने इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए फ्रांस की MBDA की ओर से निर्मित Mistral और स्वीडन की कंपनी SAAB के RBS 70 NG को मात दी थी। 

यह एयर डिफेंस सिस्टम Igla-1M की जगह लेगा। मौजूदा आवश्यकता के पूरा होने पर, भारतीय की योजना पुराने Igla सिस्टम्स को एडवांस्ड लेजर-बीम राइंडिंग और इंफ्रारेड VSHORAD से बदलने की है। हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने स्वदेशी VSHORADS मिसाइलों को दो टेस्ट फ्लाइट की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.