IIT हैदराबाद ने 3D प्रिंट किया भारत का पहला हाई-ऑल्टिट्यूड मिलिट्री बंकर, सिर्फ 14 घंटे में हुआ प्रिंट!

बंकर में सैनिकों की बेसिक जरूरतों का ख्याल रखा गया है, जैसे कि बैरिकेडिंग, अंदर बैठने और हथियारों को रखने की व्यवस्था और जरूरी थर्मल इंसुलेशन।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2025 15:01 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना ऑन-साइट 3D प्रिंटेड मिलिट्री बंकर
  • इस बंकर को बनाने में सिर्फ 5 दिन लगे और प्रिंटिंग का कुल समय 14 घंटे रहा
  • यह प्रोजेक्ट ‘प्रबल’ नाम से जाना जा रहा है
भारतीय सेना और IIT हैदराबाद ने मिलकर लद्दाख के लेह में दुनिया का सबसे ऊंचाई पर बना ऑन-साइट 3D प्रिंटेड मिलिट्री बंकर तैयार किया है। इस बंकर को बनाने में सिर्फ 5 दिन लगे और प्रिंटिंग का कुल समय 14 घंटे रहा। यह प्रोजेक्ट ‘प्रबल' नाम से जाना जा रहा है और इसे 11,000 फीट की ऊंचाई पर तैयार किया गया है। बंकर को डिजाइन करने और प्रिंट करने का काम हैदराबाद की डीपटेक स्टार्टअप कंपनी Simpliforge Creations ने किया है।

लेह जैसी मुश्किल टेरेन और हाई-ऑल्टिट्यूड कंडीशन्स में आमतौर पर निर्माण कार्य लंबा और चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत खास कंक्रीट मिक्स और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया जो कम तापमान और ऑक्सीजन में भी काम करने के लिए बनाया गया है। पूरे स्ट्रक्चर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह मौसम की मार, बर्फबारी और भूकंप जैसी स्थितियों में भी मजबूती से टिका रह सके।
Advertisement

बंकर में सैनिकों की बेसिक जरूरतों का ख्याल रखा गया है, जैसे कि बैरिकेडिंग, अंदर बैठने और हथियारों को रखने की व्यवस्था और जरूरी थर्मल इंसुलेशन। इसकी बनावट पूरी तरह कस्टमाइजेबल है, यानी जरूरत के हिसाब से साइज और स्ट्रक्चर को बदला भी जा सकता है।

इस प्रोजेक्ट को लेकर भारतीय सेना और रिसर्चर्स का कहना है कि यह देश की डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर में एक गेमचेंजर हो सकता है। न सिर्फ इससे निर्माण का समय घटेगा, बल्कि दुर्गम इलाकों में भी तेजी से पोस्ट और बेस तैयार किए जा सकेंगे। साथ ही, लागत भी काफी हद तक कम होगी।
Advertisement

यह पहली बार है जब भारत ने इतनी ऊंचाई पर ऑन-साइट 3D प्रिंटिंग तकनीक का सफल उपयोग किया है। सेना के मुताबिक, भविष्य में इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बॉर्डर एरिया में और भी स्ट्रक्चर्स बनाने के लिए किया जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 3d printing, 3D Print, Military Bunker
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का नया मिडरेंज फोन Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  2. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  5. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  6. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  7. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  9. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.