Winamp 1997 के मीडिया प्लेयर की ओरिजिनल इमेज का NFT नीलाम करेगा

इस NFT के लिए OpenSea के जरिए नीलामी की जाएगी। इसके बाद ओरिजिनल इमेज से बने 20 आर्टवर्क को अलग से बेचा जाएगा

Winamp 1997 के मीडिया प्लेयर की ओरिजिनल इमेज का NFT नीलाम करेगा

ओरिजिनल इमेज से बने 20 आर्टवर्क को अलग से बेचा जाएगा

ख़ास बातें
  • इस NFT के लिए OpenSea के जरिए नीलामी की जाएगी
  • आर्टिस्ट्स 15 अप्रैल तक Winamp से जुड़े वर्क को सबमिट कर सकेंगे
  • चुने गए लगभग 20 आर्टवर्क की 100 कॉपी के एडिशंस में बिक्री की जाएगी
विज्ञापन
म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में दो दशक से भी अधिक से लोकप्रिय थर्ड-पार्टी मीडिया प्लेयर, Winamp ने अपने मीडिया प्लेयर की 1997 की ओरिजिनल इमेज से जुड़े एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) को बेचने का फैसला किया है। इस NFT के लिए OpenSea के जरिए नीलामी की जाएगी। इसके बाद ओरिजिनल इमेज से बने 20 आर्टवर्क को अलग से बेचा जाएगा। इस बिक्री से मिलने वाली रकम को म्यूजिक और म्यूजिशियंस को मदद करने वाले चैरिटी प्रोजेक्ट्स के लिए डोनेट करने वाली Winamp Foundation को दिया जाएगा। 

इसके लिए Winamp की ओर से बनाई गई वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। Winamp की योजना डेरिवेटिव आर्ट NFT को एक प्रोसेस के जरिए हासिल करने की है जिसमें आर्टिस्ट्स 15 अप्रैल तक Winamp से जुड़े वर्क को सबमिट कर सकेंगे। नीलामी 16 से 22 मई के बीच होगी। चुनिंदा आर्टिस्ट्स को NFT के तौर पर उनकी इमेज की प्रत्येक बिक्री से मिलने वाली रकम का 20 प्रतिशत दिया जाएगा। Winamp ने बताया कि चुने गए लगभग 20 आर्टवर्क की 100 कॉपी के एडिशंस में बिक्री की जाएगी। इनका प्राइस 0.08 Ethereum (लगभग 210 डॉलर) होगा। सेकेंडरी सेल्स के लिए आर्टिस्ट्स को रॉयल्टी के तौर पर 10 प्रतिशत मिलेगा। इसमें सेलर अपना प्राइस तय कर सकेगा। 

Verge को दिए एक स्टेटमेंट में Winamp के बिजनेस डिवेलपमेंट हेड, Thierry Ascarez ने बताया कि NFT खरीदने वालों को 1997 की ओरिजिनल इमेज या उसके डेरिवेटिव्स में से एक से जुड़ी एक इमेज का एक ब्लॉकचेन बेस्ड टोकन दिया जाएगा। चुने गए आर्टिस्ट्स को अपने वर्क के लिए सभी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी Winamp को ट्रांसफर करने की सहमति देनी होगी। 

Winamp के CEO, Alexandre Saboundjian ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "नए Winamp प्रोडक्ट के डिवेलपमेंट में मदद करने वाली आर्टिस्ट कम्युनिटी को हम मदद करना चाहते हैं। म्यूजिक और म्यूजिशियंस की मदद करने का Winamp Foundation का काम महत्वपूर्ण है।" Winamp ने डोनेशन के लिए पहली चैरिटी के तौर पर MusicFund को चुना है। यह एक गैर लाभकारी संगठन है जो म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को कलेक्ट करने के बाद उनकी रिपेयर करता है है और फिर उन्हें म्यूजिक स्कूलों और मुश्किलों का सामना कर रहे क्षेत्रों में चल रहे प्रोजेक्ट्स को डोनेट करता है। संगठन की ओर से यूरोप के देशों में भी ऐसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स डोनेट किए जाते हैं। 

  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Winamp, NFT, Ethererum, Donate, Music, Sales, Projects, Auction
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »