क्रिप्टो टैक्स क्या उभरते हुए सेगमेंट में इनोवेशन और ग्रोथ के लिए बनेगा रुकावट?

इस वर्ष के बजट में केंद्र सरकार ने क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर टैक्स लगाया था। इसके अलावा क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर 1 जुलाई से एक प्रतिशत का TDS लगाने की भी योजना है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2022 15:35 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष के बजट में सरकार ने क्रिप्टो से प्रॉफिट पर टैक्स लगाया था
  • क्रिप्टो से प्रॉफिट पर टैक्स 1 अप्रैल से लागू हो गया है
  • इससे क्रिप्टो ट्रेडिंग की वॉल्यूम पर बड़ा असर पड़ा है

क्रिप्टो एक्सचेंजों ने सरकार से TDS को लागू करने पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज से मिले प्रॉफिट ने देश के बहुत से लोगों को डिजिटल एसेट्स में इनवेस्टमेंट करने का प्रोत्साहन दिया है। हालांकि, इस वर्ष के बजट में केंद्र सरकार ने क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर टैक्स लगा दिया था। डिजिटल एसेट्स से मिलने वाले सभी प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत का टैक्स चुकाना होगा। इसके अलावा सरकार ने क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर 1 जुलाई से एक प्रतिशत का TDS लगाने की भी योजना बनाई है। 

क्रिप्टो टैक्स और TDS के असर के बारे में जानने के लिए Orbital के होस्ट Akhil Arora ने क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट Rajagopal Menon और क्रिप्टो टैक्स कंसल्टेंसी Catax के फाउंडर Gaurav Mehta से बातचीत की।  कैपिटल गेन्स टैक्स की तरह 30 प्रतिशत का क्रिप्टो टैक्स क्रिप्टो एसेट्स से मिलने वाले सभी प्रॉफिट पर लगेगा। यह 1 अप्रैल से लागू हो गया है। हालांकि, एक प्रतिशत का TDS सभी क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस पर लगाने की योजना है। सरकार का मानना है कि TDS लगने से क्रिप्टो से जुड़्री ट्रांजैक्शंस को ट्रैक करने और टैक्स की चोरी को रोकने में मदद मिलेगी। इससे क्रिप्टो एक्सचेंज अपने प्लेटफॉर्म्स पर सेलर्स की ओर से टैक्स जमा करने के लिए जवाबदेह भी बन जाएंगे। क्रिप्टो एक्सचेंजों ने सरकार से TDS को लागू करने पर स्थिति स्पष्ट करने और इसकी दर को कम करने की मांग की है। 

मेनन ने कहा, "एक प्रतिशत के TDS से ट्रेडिंग पर बुरा असर पड़ेगा क्योंकि लगभग 300 ट्रेड्स के बाद इससे आपकी कैपिटल का नुकसान होता है " इससे देश में पहले ही क्रिप्टो ट्रेडिंग की वॉल्यूम पर प्रतिकूल असर पड़ना शुरू हो गया है। कुछ स्टेकहोल्डर्स क्रिप्टो एसेट्स से अपनी अर्निंग्स को बरकरार रखने के लिए विदेशी मार्केट्स पर विचार कर रहे हैं। 

इस बारे में मेहता का कहना था,  "इन सभी रेगुलेशंस से देश में क्रिप्टो को लेकर इकोसिस्टम कभी नहीं बन सकेगा।" इससे उभरते हुए क्रिप्टो सेगमेंट और इससे जुड़े नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसे एरिया में इनोवेशन पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग पिछले कुछ वर्षों से अपनी ट्रांजैक्शंस पर टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे थे और इस वजह से सरकार को TDS का नियम लाना पड़ा है। एक्सचेंजों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे टैक्स के जरिए सरकार का रेवेन्यू बढ़ाने में मदद करें। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Exchanges, TDS, Investors, Profit

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.