अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे अधिक रिस्क वाले मार्केट में ट्रेडर्स की हिस्सेदारी बढ़ सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 जून 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस दो सप्ताह के हाई लेवल पर था
  • अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ डील हो गई है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum का प्राइस लगभग 1,718 डॉलर पर था

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था

मिडल ईस्ट में युद्ध समाप्त होने के संकेत के बाद क्रिप्टो मार्केट में सोमवार को तेजी थी। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस दो सप्ताह के हाई लेवल पर था। अमेरिका और ईरान ने कहा है कि उनके बीच हमलों को बंद करने और होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने को लेकर सहमति बन गई है। इन दोनों देशों के बीच जल्द समझौता हो सकता है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने कहा है कि ईरान के साथ डील हो गई है और होर्मुज की नाकाबंदी को समाप्त किया जाएगा। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 65,625 डॉलर पर था। दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो टोकन Ethereum लगभग 1,718 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, BNB, Tron और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में प्रॉफिट था। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

Advertisement

हाल ही में बिटकॉइन का प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चल गया था। इसके पीछे एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) से फंड निकलना और बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy की ओर से कुछ टोकन की बिकवाली प्रमुख कारण थे। हालांकि, इसके बाद इस अमेरिकी कंपनी ने बिटकॉइन की दोबारा खरीदारी की है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.6 अरब डॉलर की है।  Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया है कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया है और इसकी कुल कॉस्ट लगभग 64 अरब डॉलर की है   पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। 

इस सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी के लिए 67,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे अधिक रिस्क वाले मार्केट में ट्रेडर्स की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, इस सप्ताह अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मीटिंग में कोई कड़ा फैसला होने से मार्केट पर विपरीत असर भी पड़ सकता है। इस मीटिंग में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने का फैसला होने पर मार्केट में गिरावट की आशंका है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  5. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  6. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  9. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  10. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.