Cardano के अपग्रेड में बग्स के कारण हो रही देरी

Cardano की टीम ने इन बग्स को ठीक करने का फैसला किया है। इस वजह से अपग्रेड में देरी की जा रही है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 23 जून 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Cardano की टीम ने बग्स को ठीक करने का फैसला किया है
  • इस वजह से अपग्रेड में देरी की जा रही है
  • टीम का मानना है कि अपग्रेड को टेस्टनेट पर भेजने के लिए यह जरूरी है

इस अपग्रेड से Cardano नेटवर्क पर स्केलिंग की क्षमताएं बढ़ जाएंगी

ब्लॉकचेन प्लेटफॉर्म Cardano की डिवेलपमेंट टीम ने Vasil Hard Fork के अपग्रेड में कुछ देरी की है। इसका कारण कुछ टेक्निकल बग्स हैं। Cardano की टीम ने इन बग्स को ठीक करने का फैसला किया है। इस वजह से अपग्रेड में देरी की जा रही है। Cardano के डिवेलपर्स इस महीने के अंत में इसे टेस्टनेट पर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। 

डिवेलपमेंट टीम का कहना है कि अपग्रेड के सफल लॉन्च के लिए इन बग्स को ठीक करना जरूरी है। टीम ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया, "अपग्रेड पर तेजी से काम किया जा रहा है और केवल सात बग्स बचे हैं। इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है। हमने अपग्रेड के प्रपोजल को टेस्टनेट पर नहीं भेजने का फैसला किया है। इससे टेस्टिंग के लिए अधिक समय मिल सकेगा।" डिवेलपमेंट टीम इस इकोसिस्टम की डीसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन (dApp) डिवेलपमेंट कम्युनटी के साथ विचार-विमर्श करने की योजना बना रही है। टीम का मानना है कि अपग्रेड को Cardano टेस्टनेट पर भेजने पर फैसले के लिए यह जरूरी है। 
Advertisement

इसके अलावा Cardano की टीम डिवेलपर कम्युनिटी से उनकी dApps को अपग्रेड से पहले दोबारा टेस्ट करने के लिए अधिक समय भी मांगेगी। इस नेटवर्क अपग्रेड से Cardano नेटवर्क पर स्केलिंग की क्षमताएं बढ़ जाएंगी। Cardano के फाउंडर और Ethereum के को-फाउंडर चार्ल्स हॉकिंसन को क्रिप्टोकरेंसीज के बड़े समर्थकों में गिना जाता है।

उन्होंने पिछले वर्ष कहा था अल साल्वाडोर के बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के बाद कुछ अन्य देश इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को अपने सिस्टम में शामिल कर सकते हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी को बधाई देते हुए कहा था कि अल साल्वाडोर का बिटकॉइन को अपनाना इस विश्वास को मजबूत करता है कि लोगों को अपने फंड पर कंट्रोल रखना चाहिए। एक YouTube वीडियो में इस नई इंडस्ट्री और इसके साथ अपने के जुड़ाव के बारे में हॉकिंसन ने बताया था कि वह लगभग 10 वर्ष पहले बिटकॉइन से जुड़े थे। तब से इंडस्ट्री बहुत बढ़ गई है। बिटकॉइन फाउंडेशन की एजुकेशन कमिटी के फाउंडिंग चेयरमैन रहे हॉकिंसन ने क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च ग्रुप की शुरुआत भी की थी। वह Cardano के रिसर्च, डिजाइन और डेवलेपमेंट के प्रमुख हैं। उनका मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल को लेकर युवाओं की दिलचस्पी तेजी से बढ़ सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Upgrade, Bitcoin, Legal, Market, Cardano, El Salvador, Blockchain, System
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.