अल सल्वाडोर के बाद अब इस देश ने क्रिप्टोकरेंसी को किया लीगल!

8 सितंबर को यूक्रेन की संसद ने एक कानून पारित किया। यह कानून वर्चुअल ऐसेट्स को भी रेगुलेट करेगा।

अल सल्वाडोर के बाद अब इस देश ने क्रिप्टोकरेंसी को किया लीगल!

अल सल्वाडोर के बाद क्रिप्टोकरेंसी को लीगल करने वाला यूक्रेन बना पांचवां देश।

ख़ास बातें
  • यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी तौर पर किया जा सकता है इस्तेमाल।
  • यूक्रेन की है क्रिप्टोकरेंसी बाजार खोलने की योजना।
  • यूक्रेन में वर्चुअल एसेट्स का टर्नओवर 37,000 डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये) है।
विज्ञापन
यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल कर दिया गया है। अल सल्वाडोर के 7 सितम्बर को बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में वैध करने के कानून को लागू करने के बाद 8 सितंबर को यूक्रेन की संसद ने एक कानून पारित किया। यह कानून वर्चुअल ऐसेट्स को भी रेगुलेट करेगा। इस प्रक्रिया में यूक्रेन यह कानून पारित करने वाला दुनिया का पांचवा देश बन गया जो क्रिप्टोकरेंसी को वैध और रेगुलेट करने की बात करता है। दुनिया भर की सरकारें धीरे-धीरे क्रिप्टोकरेंसी के महत्व, भविष्य की संभावनाओं और मांग के दायरे को समझ रही हैं। यूक्रेन में 276 सांसदों ने लीगल ड्राफ्ट का सपोर्ट किया और क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने के लिए बिल के लिए वोट किया। इससे पहले यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी की वैधता या वैल्यू को परिभाषित करने के लिए कोई निर्धारित कानून नहीं थे।

Kyiv Post की रिपोर्ट के अनुसार यदि कानून पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं, तो यह वर्चुअल ऐसेट्स और एक्सचेंज प्लेटफार्मों के मालिकों को फ्रॉड से बचाएगा। ऐसा लगता है कि यूक्रेन ने देश के भीतर क्रिप्टोकरेंसी से डील करने के मामले में खुद को सेफ जोन में रखा है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यूक्रेन ने इस कानून के आने के बाद भविष्य में निवेशकों और बिजनेस प्रैक्टिस के लिए क्रिप्टोकरेंसी बाजार खोलने की योजना बनाई है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अप्रूव किया गया बिल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह वर्चुअल ऐसेट्स को इलेक्ट्रॉनिक डेटा के रूप में अमूर्त रूप में दिखाता है। यह "वर्चुअल करेंसी के लिए वॉलेट" और "प्राइवेट की (private key)" के बारे में भी बात करता है, कुछ ऐसे शब्द जो यूक्रेन के कानून के लिए नए हैं।

इस लॉ के अनुसार, वर्चुअल ऐसेट्स मार्केट के मुख्य रेगुलेटर यूक्रेन की डिजिटल ट्रॉन्सफॉर्मेशन मिनिस्ट्री, यूक्रेन के नेशनल बैंक और नेशनल सिक्योरिटीज कमिशन हैं। देश के डिजिटल ट्रान्सफॉर्मेशन मिनिस्टर माईखाइलो फेडोरोव के अनुसार, देश में वर्चुअल एसेट्स का रोज का टर्नओवर 37,000 डॉलर (लगभग 27 लाख रुपये) है और यह देश के निवासियों के बीच बहुत पॉपुलर है। अब, इस कानून के अस्तित्व के साथ सिस्टम और अधिक पारदर्शी हो जाएगा और अधिक से अधिक यूक्रेनियन मार्केट में निवेश करने के लिए आगे आएंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में अल साल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में अपनाने वाला पहला देश बन गया। 11 सितंबर तक भारत में बिटकॉइन की कीमत 36.7 लाख रूपये थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »