200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nubia ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Nubia NaviX Ultra लॉन्च कर दिया है।

200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Nubia

Nubia NaviX Ultra में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nubia NaviX Ultra में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nubia NaviX Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Nubia NaviX Ultra में 7100mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Nubia ने चीनी बाजार में नया स्मार्टफोन Nubia NaviX Ultra लॉन्च कर दिया है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है। इसमें 7100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। नूबिया का यह फोन 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी से लैस किया गया है। यहां हम आपको Nubia NaviX Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nubia NaviX Ultra Price

Nubia NaviX Ultra के 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग ₹85,775), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 yuan (लगभग ₹92,920) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 yuan (लगभग ₹1,07,220) है। यह फोन ड्रीम, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर में आता है। इस फोन की बिक्री चीनी बाजार में शुरू हो गई है।

Nubia NaviX Ultra Features & Specifications

Nubia NaviX Ultra में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 1-144Hz LTPO रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 840 जीपीयू है। इसमें 12GB/16GB LPDDR5X RAM के साथ 512GB/1TB UFS 4.1 है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Nebula AIOS 2 पर काम करता है।  कंपनी ने 7100mAh की बैटरी शामिल की है जो कि 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो NaviX Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.11 मिमी, चौड़ाई 75.69 मिमी, मोटाई 7.62 मिमी और वजन 208 ग्राम है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 3.2 जेन 1 और एनएफसी मिलता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »