Beeple के Twitter एकाउंट पर फिशिंग अटैक में 438000 के Ether और NFT की चोरी

डिजिटल आर्टिस्ट Beeple के एकाउंट से कुछ देर के लिए एक जाली लिंक शेयर किया गया था जो फैशन डिजाइनर Louis Vuitton के साथ कोलेब्रेशन वाली एक वेबसाइट का लग रहा था

विज्ञापन
Shobhit Varma, अपडेटेड: 23 मई 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • इसमें लगभग 4,38,000 डॉलर के Ether और NFT की चोरी हुई है
  • Beeple के ट्विटर पर 4,72,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं
  • पिछले वर्ष NFT सेगमेंट पर अटैक्स में 7 लाख डॉलर से अधिक की चोरी हुई थी

यह फिशिंग अटैक एक जाली लिंक के इस्तेमाल से किया गया था

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter पर Beeple के तौर पर पहचान रखने वाले डिजिटल आर्टिस्ट Mike Winkelmann का इस प्लेटफॉर्म पर एकाउंट फिशिंग अटैक का शिकार बना है। इसमें लगभग 4,38,000 डॉलर के Ether और नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की चोरी हुई है। यह फिशिंग अटैक एक जाली लिंक के इस्तेमाल से किया गया था।

इस फिशिंग अटैक की जानकारी NFT आर्टिस्ट Beeple और अन्यों ने ट्विटर पर दी है। इसमें बताया गया है कि Beeple के एकाउंट से कुछ देर के लिए एक जाली लिंक शेयर किया गया था जो फैशन डिजाइनर Louis Vuitton के साथ कोलेब्रेशन वाली एक वेबसाइट का लग रहा था। इस लिंक को क्लिक करने वाले यूजर्स के क्रिप्टो एसेट्स की चोरी हुई है। MetaMask सिक्योरिटी एक्सपर्ट Harry Denley ने बताया कि यूजर्स के लिंक पर क्लिक करने पर एक Ether ऑटोमैटिक तरीके से उनके वॉलेट्स से निकल गया। Beeple ने लग्जरी फैशन ब्रांड Louis Vuitton की एक मोबाइल गेम के लिए पिछले महीने NFT से जुड़ा एक कोलेब्रेशन किया था। 
Advertisement

Denley ने ट्वीट में बताया था कि पहले अटैक के बाद अटैकर्स ने एक अन्य अटैक में यूजर्स को अधिक नुकसान पहुंचाया गया है। पहले अटैक में 70,000 डॉलर से अधिक के 36 Ether और दूसरे अटैक में 3,60,000 डॉलर से अधिक के Ether और NFT की चोरी हुई है। Beeple के ट्विटर पर 4,72,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने बाद में ट्वीट कर बताया कि उनका एकाउंट अब ठीक हो गया है और इसे कंट्रोल कर लिया गया है। Beeple पिछले वर्ष मार्च में सुर्खियों में आए थे जब उनके एक आर्ट से जुड़े NFT की ऑक्शन करने वाली फर्म क्रिस्टीज ने लगभग 6.9 करोड़ डॉलर में बेचा था।

हाल के महीनों में NFT से जुड़े स्पैम और हैक के मामले बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष के शुरुआती चार महीनों में NFT हैक्स में लगभग 5.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष NFT सेगमेंट पर ऐसे अटैक्स में 7 लाख डॉलर से अधिक की चोरी हुई थी। क्रिप्टो और NFT सेगमेंट्स से जुड़े हैक्स के मामले बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इनकी स्क्रूटनी कड़ी करने की मांग की है। इस तरह के हैक्स में अक्सर चुराए गए फंड को रिकवर करना मुश्किल होता है। हैकर्स इस फंड को ट्रांसफर करने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिन्हें ट्रैक करने में मुश्किल होती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Twitter, Beeple, Hack, Users, Ether, NFT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.