STEPN का GMT टोकन 30 दिनों में 31,000% बढ़ा, हजारों लगा कर करोड़ों कमा गए यूजर्स

STEPN के GMT टोकन को Solana नेटवर्क पर बनाया गया है और यह "वेब 3 लाइफस्टाइल ऐप" के रूप में काम करता है। मूव-टू-अर्न कुछ हद तक प्ले-टू-अर्न मॉडल पर भी आधारित है, जहां लोग गेम खेल कर टोकन अर्न कर सकते हैं।

STEPN का GMT टोकन 30 दिनों में 31,000% बढ़ा, हजारों लगा कर करोड़ों कमा गए यूजर्स

STEPN एक मूव-टू-अर्न प्लेटफॉर्म है

ख़ास बातें
  • STEPN (GMT) की सेल 2 मार्च से Binance लॉन्चपैड पर शुरू हुई थी
  • STEPN के GMT टोकन को Solana नेटवर्क पर बनाया गया है
  • दिसंबर 2021 में बीटा लॉन्च के बाद से STEPN ने जबरदस्त प्रॉफिट देखा है
विज्ञापन
STEPN (GMT) टोकन Solana नेटवर्क पर बनाई गई एक मूव-टू-अर्न क्रिप्टोकरेंसी एप्लिकेशन है, जो कथित तौर पर पिछले 30 दिनों में 31,000% बढ़ा है। प्लेटफॉर्म खुद को "Web 3 Lifestyle App" बताता है, जो यूज़र्स को जॉगिंग या दौड़कर स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए रिवॉर्ड देता है। STEPN के मूव-टू-अर्न टोकन GMT का पूरा नाम ग्रीन मेटावर्स टोकन है। 

Cryptopotato के अनुसार, STEPN (GMT) 2 मार्च को Binance लॉन्चपैड पर टोकन बिक्री शुरू होने के बाद से 31,000% प्रॉफिट में आ गया है। यदि इसे उदाहरण के तौर पर समझे तो सेल शुरू होने के बाद से यदि किसी व्यक्ति ने कम से कम $1,000 (करीब 75,500 रुपये) GMT टोकन प्राप्त किए होंगे और उन टोकन को बेचा नहीं होगा, तो रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल तक उनकी वैल्यू करीब $300,000 (लगभग 2,26,62,150 रुपये) होगी।

जैसा कि हमने बताया, STEPN के GMT टोकन को Solana नेटवर्क पर बनाया गया है और यह "वेब 3 लाइफस्टाइल ऐप" के रूप में काम करता है। मूव-टू-अर्न कुछ हद तक प्ले-टू-अर्न मॉडल पर भी आधारित है, जहां लोग गेम खेल कर टोकन अर्न कर सकते हैं और उनसे इन-ऐप खरीदारी कर सकते हैं या उन टोकन को बेच सकते हैं। हालांकि, मूव-टू-अर्न प्रोजेक्ट यूज़र्स को केवल गेम खेलने के बजाय स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए रिवॉर्ड देता है।

दिसंबर 2021 में अपने पब्लिक बीटा लॉन्च के बाद से, STEPN ने जबरदस्त प्रॉफिट देखा है, और प्लेटफॉर्म पर डेली एक्टिव यूज़र्स की संख्या भी तेज़ी से बढ़ी है। रिपोर्ट बताती है कि जनवरी में औसतन 1,500 डेली एक्टिव यूज़र्स मार्च में 100,000 से अधिक हो गए थे। कई यूज़र्स STEPN ऐप से जुड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि यह मूव-टू-अर्न मॉडल का Axie Infinity बन जाएगा, जिसने दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की है।

जनवरी में, प्रोजेक्ट ने Alameda Research, Solana Ventures, और Folius Ventures सहित इडस्ट्री के कुछ बड़े नामों को GMT सप्लाई का लगभग 16% बेचकर करीब 50 लाख डॉवर जुटाए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: STEPN, STEPN GMT, Cryptocurrency
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »