धड़ाधड़ जलाए जा रहे हैं Shiba Inu टोकन, बर्न रेट पहुंचा 300 प्रतिशत पर

इसी प्लेटफॉर्म ने 21 अगस्त को जानकारी दी थी कि एक हफ्ते के भीतर Shiba Inu कम्युनिटी ने 542 मिलियन (54.2 करोड़) SHIB टोकन को  बर्न किया था। इन टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 20:05 IST
ख़ास बातें
  • मंगलवार सुबह ट्रैकर के बर्न चार्ट ने बर्न रेट को 300% दिखाया था
  • खबर लिखते समय तक, करीब 20% की बढ़ोतरी पर था
  • बीते दिन 14 ट्रांजेक्शन के जरिए 213,344,808 SHIB टोकन को बर्न किया गया

Shiba Inu बर्न पोर्टल को अप्रैल में शुरू किया गया था

Shiba Inu टोकन की बर्निंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले हफ्ते में करीब साल दिनों के भीतर SHIB कम्युनिटी ने 121 करोड़ से ज्यादा टोकन को बर्न किया था। मंगलवार को, शीबा इनु की बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी कि 24 घंटों के भीतर बर्निंग रेट 300% तक बढ़ गया। बता दें कि इस महीने के दूसरे हफ्ते में इसी ट्रैकर ने बताया था कि एक हफ्ते में 54.2 करोड़ टोकन बर्न किए थे।

Shiba Inu बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाला प्लेटफॉर्म Shibburn अपनी वेबसाइट पर बर्न रेट की जानकारी देता है। U Today के अनुसार, मंगलवार सुबह ट्रैकर के बर्न चार्ट ने बर्न रेट को 300% दिखाया था। हालांकि, खबर लिखते समय तक, करीब 20% की बढ़ोतरी पर था।
Advertisement

Shibburn के अनुसार, मंगलवार सुबह तक, पिछले 24 घंटों में 14 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 213,344,808 SHIB टोकन को बर्न किया गया।

वहीं, दूसरी ओर Shibburn ने सोमवार को एक अन्य ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि पिछले 48 घंटों में 57,304,085 SHIB टोकन बर्न किए गए थे।
Advertisement

बर्निंग का यह सिलसिला मई में Shiba Inu टीम द्वारा Ryoshi Vision के साथ मिलकर नया बर्न पोर्टल खोले जाने के बाद से तेज हो गया है। बीते हफ्ते SHIB के 1,214,431,010 टोकन को बर्न किया गया था। इस बर्निंग के लिए 121 ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल किया गया। यह औसतन 1 करोड़ टोकन बर्न प्रति ट्रांजेक्शन होता है।
Advertisement

इसी प्लेटफॉर्म ने 21 अगस्त को जानकारी दी थी कि एक हफ्ते के भीतर Shiba Inu कम्युनिटी ने 542 मिलियन (54.2 करोड़) SHIB टोकन को  बर्न किया था। इन टोकन को डेड वॉलेट में भेजा गया था।

लोकप्रिय मीम कॉइन के डिवेलपर्स अपनी कम्युनिटी के लिए नए प्रोजेक्ट्स लाने पर काम कर रहे हैं। इस मीम कॉइन के प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama ने हाल ही में कहा था कि करोड़ों SHIB को बर्न करने के लिए कम्युनिटी की बड़ी कोशिश की जरूरत है। एक ट्विटर हैंडल SHIB BPP से किए गए ट्वीट में कहा गया था कि अगले कुछ महीनों में लगभग 111 लाख करोड़ SHIB को बर्न किया जा सकता है। इसमें कम्युनिटी के बर्न शामिल नहीं हैं। SHIB डिस्कॉर्ड मॉडरेटर का कहना है कि ShibaSwap और लेयर 2 Shibarium दोनों की इसमें बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.