Shiba Inu बर्न करने के लिए बना नया पोर्टल, पहले 24 घंटों में बर्न किए गए 800 करोड़ डॉलर के टोकन

बर्न पोर्टल को Shiba Inu और Ryoshis Vision (RYOSHI) के बीच एक साझेदारी के हिस्से के रूप में बनाया गया है।

Shiba Inu बर्न करने के लिए बना नया पोर्टल, पहले 24 घंटों में बर्न किए गए 800 करोड़ डॉलर के टोकन

पहले 24 घंटों के भीतर, पोर्टल पर 8 बिलियन डॉलर से अधिक SHIB को बर्न किया गया है।

ख़ास बातें
  • बर्न पोर्टल को Shiba Inu और Ryoshis Vision (RYOSHI) ने मिलकर बनाया है
  • यह इथेरियम-आधारित डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोजेक्ट है
  • शुरुआती 24 घंटों में पोर्टल पर 8 बिलियन डॉलर से अधिक SHIB बर्न किए गए
विज्ञापन
Shiba Inu होल्डर्स अब एक नए Shibaswap बर्न पोर्टल के जरिए SHIB टोकन को बर्न कर कमाई कर सकते हैं। इसका उद्देश्य SHIB कम्युनिटी के सदस्यों को टोकन सर्कुलेशन सप्लाई को कम करने में मदद करना है, जिससे इसकी वैल्यू को बढ़ावा मिल सके। जबकि SHIB नेटवर्क पर मौजूद लोग काफी समय से टोकन बर्न कर रहे हैं, नया समर्पित बर्न पोर्टल किसी भी SHIB होल्डर को Web 3 वॉलेट के साथ SHIB को बर्न करने की क्षमता देता है, और उनकी बर्न भागीदारी के लिए पैसिव इनकम (कमाई) करने का मौका भी देता है।

बर्न पोर्टल को Shiba Inu और Ryoshis Vision (RYOSHI) के बीच एक साझेदारी के हिस्से के रूप में बनाया गया है, जो एक इथेरियम-आधारित डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) प्रोजेक्ट है। इसका उद्देश्य SHIB इको-सिस्टम के विकास को बढ़ावा देना है। साझेदारी को सपोर्ट करने के लिए, SHIB बर्नर "burntSHIB" नाम के एक नए टोकन को होल्ड कर RYOSHI रिवॉर्ड्स के रूप में पैसिव इनकम जनरेट कर सकेंगे।

शीबा इनु टीम ने पोर्टल वेबसाइट पर कहा कि यह स्पष्ट रूप से SHIB की कमी को बढ़ाने और इसे "क्रिप्टोकरेंसी के इतिहास में सबसे अच्छी डिजिटल एसेट में से एक" बनाने के लिए बनाया गया था।
 

सोमवार को, प्रोजेक्ट ने ट्वीट किया कि पोर्टल के लॉन्च होने के पहले 24 घंटों के भीतर, पोर्टल पर "8 बिलियन डॉलर से अधिक SHIB को बर्न किया गया है।" वर्तमान कीमत को देखा जाए, तो यह $181,040 (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) के SHIB के बराबर है।

यह बताते हुए कि उसने SHIB बर्न पोर्टल को लॉन्च करने का फैसला क्यों किया, प्रोजेक्ट टीम ने कहा कि उसे ऐसा करने के लिए कम्युनिटी द्वारा कई बार बोला गया था, ताकि एक "प्रणालीगत तरीका तैयार किया जा सके।"

हालांकि बर्निंग पोर्टल के लॉन्च से SHIB की कीमत को बढ़ावा देने में मदद मिलने की उम्मीद है, लेकिन खबर लिखते समय तक, Shiba Inu की कीमत $0.000024 (लगभग 0.002 रुपये) थी, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 5.62 प्रतिशत कम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, shiba inu, Shib
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »